IPL 2020 में क्रिस गेल बनेंगे 1000 हजार छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज!
Chris Gayle : आईपीएल के 11 सीजन खेल चुके क्रिस गेल ने 6 बार 22 से ज्यादा छक्के मारे हैं, जबकि इसमें कई तो 22 से कहीं ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं कि क्रिस गेल ने किस सीजन में कितने छक्के जड़े हैं।;
वेस्ट इंडीज प्लेयर और आईपीएल 2020 में किंग्स 11 पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के पास मौका है कि वह इस बार एक अनोखा रिकॉर्ड बनाए। क्रिस गेल T20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है, वहीं यूएई में होने जा रही आईपीएल 2020 लीग में गेल के पास मौका है कि वह अपने 1000 हजार छक्के पूरे कर सके।
क्रिस गेल के अब तक क्रिकेट करियर में 978 टी20 छक्के हो गए हैं, और इसे पूरा करने में वह मात्र 22 छक्के ही दूर है। क्रिस गेल का आईपीएल रिकॉर्ड देखें तो, साफ नजर आता है कि वह आईपीएल 2020 में अपने 1000 छक्के पूरे कर ही लेंगे।
अब तक आईपीएल के 11 सीजन खेल चुके क्रिस गेल ने 6 बार 22 से ज्यादा छक्के मारे हैं, जबकि इसमें कई तो 22 से कहीं ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं कि क्रिस गेल ने किस सीजन में कितने छक्के जड़े हैं।
2009 | 10 Sixes | |
2010 | 16 Sixes | |
2011 | 44 Sixes | |
2012 | 59 Sixes | |
2013 | 51 Sixes | |
2014 | 12 Sixes | |
2015 | 38 Sixes | |
2016 | 21 Sixes | |
2017 | 14 Sixes | |
2018 | 27 Sixes |
आईपीएल के पिछले सीजन में तो क्रिस गेल ने 34 छक्के जड़े थे। किंग्स 11 पंजाब के लिए ओपनिंग करने वाले क्रिस गेल फिलहाल यूएई में बल्लेबाजी की जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं, और खबर के मुताबिक क्रिस गेल अच्छे फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि आईपीएल 2020 में क्रिस गेल अपना 1000 छक्कों वाला रिकॉर्ड बनाते हैं, या उसके लिए कुछ समय और इन्तजार करना पड़ेगा।