Kohli ने पूरे किए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल, जानें कैसा रहा अबतक का विराट सफर
विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज ही के दिन 15 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपना डेब्यू मैच खेला था।;
Cricket News: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे कर लिए। आज ही के दिन 15 साल पहले विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार अपने प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड बनाए। वर्तमान समय में कोहली दुनिया के सर्बश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। विराट ने अपने सफर की शुरुआत दिल्ली टीम के साथी गौतम गंभीर के साथ की। हालांकि विराट की शुरुआत सामान्य रही, उन्होंने अपने पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 रन बनाए।
कोहली से विराट बनने तक का सफर
विराट कोहली ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि कैसे उन्होंने ठाना था कि उन्हें फिटनेस पर ध्यान देना है। आईपीएल 2012 तक उन्होंने फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब उन्होंने खुद को देखा कि उनका वजन बढ़ते जा रहा है, तो उन्होंने सबसे पहले अपने फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। कोहली आज ना सिर्फ भारत के, बल्कि दुनिया के सबसे फिट और लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। सोशल मीडिया पर भी कोहली भारत के साथ-साथ विश्व के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में विराट दूसरे नंबर पर हैं। फिलहाल पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे अधिक 100 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं।
कोहली का अबतक का प्रदर्शन
विराट ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 501 मुकाबलें खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 25,582 रन बनाए हैं। जिसमे 111 टेस्ट की 187 पारियों में 49.29 की औसत और 55.23 की स्ट्राइक रेट से 8,676 रन। वनडे के में 265 पारियों में 57.32 की औसत और 93.62 की स्ट्राइक रेट से 12,898 रन और टी20 में उन्होंने 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं। विराट वर्तमान में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं।
Also Read: भारतीय टीम के साथियों के साथ दोस्ती करना बहुत मुश्किल', जानें R Ashwin ने ऐसा क्यों कहा