Lok Sabha Election Result 2019: गौतम गंभीर ने जीत के साथ शुरू की राजनीतिक पारी, जानिए बाकी खिलाड़ियों का हाल

Lok Sabha Election Results 2019: लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के चुनाव का परिणाम (Lok Sabha Election Results 2019) गुरुवार को आ गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए विरोधियों का पूरा सफाया कर दिया। देश के लिए कई उपलब्धि हासिल कर चुके कई खिलाडि़यों ने भी इस चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमाई। जिसमें कई खिलाड़ियों को जीत नसीब हुई जबकि कुछ खिलाड़ियों को हार मिली।;

Update: 2019-05-24 05:32 GMT

Lok Sabha Election Results 2019

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के चुनाव का परिणाम (Lok Sabha Election Results 2019) गुरुवार को आ गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए विरोधियों का पूरा सफाया कर दिया। देश के लिए कई उपलब्धि हासिल कर चुके कई खिलाडि़यों ने भी इस चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमाई। जिसमें कई खिलाड़ियों को जीत नसीब हुई जबकि कुछ खिलाड़ियों को हार मिली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और बॉक्सर विजेंदर सिंह पहली बार चुनावी दंगल में उतरे थे जबकि ओलंपिक खिलाड़ी राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ दूसरी बार चुनाव लड़ रहे थे। आगे जानिए लोकसभा चुनाव 2019 में किस्‍मत आजमाने वाले किन खिलाड़ियों जो जीत मिली और किसे हार मिली।


लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव ये खिलाड़ी उतरे थे दंगल में

गौतम गंभीर: भारत को दो विश्‍व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने राजनीति की पिच पर धुआंधार शुरुआत की है। पूर्वी दिल्‍ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली और आप की अतिशि को एकतरफा हराया। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 मतों से हराया। गौतम गंभीर पहली बार चुनाव लड़ रहे थे।

विजेंदर सिंह: पहली बार चुनाव लड़ रहे बॉक्सर विजेंदर सिंह को राजनीति के मैदान में हार का सामना करना करना पड़ा। 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रचने वाले और दक्षिण दिल्‍ली से कांग्रेस उम्मीदवार विजेंदर सिंह तीसरे स्‍थान पर रहे। भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने आप पार्टी के राघव चड्ढा को 52 हजार मतों से हराया।

राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ और कृष्‍णा पूनिया

दूसरी बार चुनाव लड़ रहे 2004 एथेंस ओलंपिक में सिल्‍वर मेडल जीतने वाले राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ ने शानदार जीत हासिल की। राजस्‍थान की जयपुर ग्रामीण सीट से बीजेपी उम्मीदवार निशानेबाज राठौड़ ने ओलंपिक खिलाड़ी और कांग्रेस उम्मीदवार कृष्‍णा पूनिया को करीब चार लाख वोटों से हराया। डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी कृष्णा पुनिया चूरू के सादुलपुर से विधायक हैं। जबकि जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद राज्‍यवर्धन मोदी कैबिनेट के खेल मंत्री भी हैं।


कीर्ति आजाद: 1983 विश्‍व कप चैंपियन भारतीय टीम के सदस्‍य रहे कीर्ति आजाद को भाजपा के पशुपति नाथ सिंह ने करीब चार लाख वोट के अंतर से हराया। दरभंगा से सांसद रहे चुके कीर्ति आजाद इस बार भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। वह इस चुनाव में धनबाद से कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था।

कल्‍याण चौबे और प्रसून बनर्जी

इसके अलावे फुटबॉल खिलाड़ी कल्‍याण चौबे को टीएमसी के महुआ मोइत्रा से बड़े अंतर से हराया। कल्‍याण पश्चिम बंगाल में कृष्‍णानगर सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे। जबकि एक और फुटबॉल खिलाड़ी प्रसून बनर्जी ने जीत हासिल की। प्रसून पश्चिम बंगाल की हावड़ा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार थे।    

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News