MS Dhoni : 73 वर्षीय महिला ने कॉपी की महेंद्र सिंह धोनी हेयरस्टाइल, जतायी मिलने की इच्छा

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई थी उस दौरान उनके प्रशंसकों ने उन्हें खूब मिस भी किया। समय समय पर ट्विटर पर एमएसधोनी बैक हैशटैग ट्रेंड करते रहते थे। अब एमएसधोनी के प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि बहुत जल्द धोनी क्रिकेट में बड़े बड़े शॉट लगते नजर आएंगे।;

Update: 2020-03-06 15:18 GMT

महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटे हैं। महेंद्र सिंह धोनी इस समय नेट पर खूब पसीना बहा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही नेट पर लगातार पांच गेंदों पर 5 छक्के मारे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जैसा आप जानते हो कि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर फैंस बहुत उत्साहित है क्योंकि वो करीब एक साल बार क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

आईपीएल 2020 का पहला मैच ही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। बेशक ये मैच मुंबई में खेला जाएगा लेकिन दर्शक सिर्फ एमएस धोनी के लिए चीयर करते हुए नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर सूर्या गायत्री नाम की एक यूजर ने अपनी 73 वर्षीय दादी का फोटो शेयर किया और लिखा कि उनकी दादी की धोनी से मिलने में मदद की जाए। फोटो में दिख रहा है कि महिला ने हेड पर धोनी के नाम की कटिंग करवाई हुई है। वैसे हकीकत भी यही है कि महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोविंग सिर्फ युवाओं में ही नहीं बल्कि बच्चों, वृद्ध और महिलाओं, पुरुषों में भी है। जब भी महेंद्र सिंह धोनी मैदान खेलते हैं तब क्रिकेट ग्राउंड पर सिर्फ एक ही नाम सुनाई देता है " धोनी धोनी धोनी "। 

महेंद्र सिंह धोनी ने आज प्रैक्टिस के दौरान कई बड़े शॉट लगाएं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया जपर खूब वायरल हो गया। महेंद्र सिंह धोनी ने पांच लगातार गेंदों पर 5 छक्के लगाएं जिसके बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। महेंद्र सिंह धोनी आखिर बार वर्ल्डकप 2020 सेमीफाइनल में ही नजर आए थे, इसके बाद पहला मौका होगा जब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। 

जिस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई थी उस दौरान उनके प्रशंसकों ने उन्हें खूब मिस भी किया। समय समय पर ट्विटर पर एमएसधोनी बैक हैशटैग ट्रेंड करते रहते थे। अब एमएसधोनी के प्रशंसकों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि बहुत जल्द धोनी क्रिकेट में बड़े बड़े शॉट लगते नजर आएंगे। 

Tags:    

Similar News