लॉकडाउन में MS Dhoni कर रहे हैं आर्गेनिक खेती, ट्रैक्टर खरीदकर सीख रहे हैं चलाना - देखें वीडियो

MS Dhoni : लॉकडाउन के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से भी दूर हैं, और इस वक्त का उपयोग धोनी आर्गेनिक खेती सीखने में कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक पेज से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमे धोनी ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं।;

Update: 2020-06-04 05:35 GMT

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को अपनी कप्तानी में 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पिछले 1 साल से क्रिकेट से दूर हैं। आईपीएल 2020 (IPL 2020) में वापसी के लिए प्रैक्टिस करने के बाद लॉकडाउन के चलते वह फिर क्रिकेट से दूर हो गए।

अब महेंद्र सिंह धोनी जैविक खेती (Organic Farming Tips) के बारीकी गुण सीख रहे हैं, इसी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने एक ट्रैक्टर खरीदा (Dhoni Buy Tractor) है। महेंद्र सिंह धोनी ने ट्रैक्टर खरीदा ही नहीं बल्कि उसे चलाना (Dhoni Driving Tractor) भी सीख रहे हैं, ताकि वह स्वयं खेती कर सके।

आर्गेनिक खेती के बारीक गुण सीख रहे हैं धोनी

लॉकडाउन के कारण सभी क्रिकेटर इस समय अपने घरों में हैं, और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस संग जुड़े हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन के बाद लाइव वीडियो तो क्या, एक पोस्ट भी शेयर नहीं किया है।

लॉकडाउन के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से भी दूर हैं, और इस वक्त का उपयोग धोनी आर्गेनिक खेती सीखने में कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings Team) के आधिकारिक पेज से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमे धोनी ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Also Read -हसीन जहां की न्यूड फोटो के बाद आया मोहम्मद शमी का जवाब, साबित करने का दिया चैलेंज!

धोनी फार्म हाउस पर तरबूज पपीते की आर्गेनिक खेती

एमएस धोनी अपने रांची स्थित फार्महाउस पर तरबूज और पपीते की आर्गेनिक खेती कर रहे हैं, इसकी शुरुआत एमएस धोनी ने कुछ समय पहले ही की थी। आर्गेनिक खेती की शुरुआत करते हुए भी एमएस धोनी का एक वीडियो सामने आया था, इसमें वो पूजा पाठ के साथ इसकी शुरुआत कर रहे थे।

धोनी की रिटायरमेंट पर उठ रहे हैं सवाल

लॉकडाउन के दौरान एमएस धोनी पर बात उनकी रिटायरमेंट को लेकर होती रहती है, दरअसल एमएस धोनी पिछले 1 साल से क्रिकेट से दूर हैं जिसके बाद कयास लगाए जाते हैं कि धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल लिया है। एमएस धोनी के नजदीकी भी यही कहते हैं कि एमएस धोनी अब शायद ही इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में नजर आए, लेकिन उनके फैंस जल्द ही उनकी वापसी की दुआ कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News