महेंद्र सिंह धोनी के New Hairstyle ने लगाई इंटरनेट पर आग, इन बॉलीवुड सेलेब्स को भी कहनी पड़ी ये बात

महेंद्र सिंह धोनी न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में सबसे फेमस क्रिकेटरों में से एक हैं। हाल ही में 'कैप्टन कूल' का एक हेयर स्टाइल इंटरनेट पर छाया हुआ है। हर कोई माही के लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। धोनी के फैंस उनकी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।;

Update: 2023-10-04 09:29 GMT

Mahendra Singh Dhoni New Hair Style:  महेंद्र सिंह धोनी न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में सबसे फेमस क्रिकेटरों में से एक हैं। हाल ही में 'कैप्टन कूल' का एक हेयर स्टाइल इंटरनेट पर छाया हुआ है। हर कोई माही के लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। धोनी के फैंस उनकी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। 

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने धोनी के नए लुक की तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल किया है। आलिम ने इंस्टाग्राम पर धोनी की कई तस्वीरें पोस्ट की थी। तस्वीरें वायरल होने के बाद हेयर स्टाइलिस्ट ने फिर से कई तस्वीरें पोस्ट की और लिखा कि हमारे महेंद्र सिंह धोनी के हेयर स्टाइल को इतना प्यार और सराहना देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इसका पूरा श्रेय माही भाई को जाता है.. यह उनका AURA है और वे किसी भी स्टाइल को पूरे जोश के साथ पेश कर सकते हैं। धोनी ने नए लुक को बहुत स्वैग के साथ अपनाया है।  उनकी तस्वीरों को फैंस और मशहूर हस्तियों से भी बहुत प्यार मिला है। माही की तस्वीरों को अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल, अभिषेक बच्चन ने लाइक किया है और रणवीर सिंह ने कुछ दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं अनिल कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा -वह बहुत अच्छे लग रहे हैं आलिम, ग्रेट हेयर कट aalim touch’

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया। 


वहीं माही के एक फैन ने लिखा - यह सिर्फ एक बाल कटवाने की बात है और वह पहले से ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है... उनके प्रति दीवानगी अद्वितीय है। वहीं एक अन्य ने लिखा - हॉटेस्ट धोनी हमारे किंग। 

2007 के बाद बदला था माही ने अपना हेयर स्टाइल 

बता दें कि साल 2007 का आईसीसी टी 20 विश्व कप जीतने के बाद धोनी ने अपना हेयर स्टाइल बदला था। वह एक बार फिर लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 से पहले विराट कोहली ने की ये Request

Tags:    

Similar News