महिला क्रिकेटर मानसी जोशी हुई कोरोना पॉजिटिव, वीमेन टी20 चैलेंज 2020 से हुई बाहर
Women T20 Challenge 2020 : मानसी जोशी इस समय अपने होमटाउन देहरादून में हैं, और यहीं उनकी कोरोना जांच की गई थी। अच्छी बात यह हैं कि मानसी जोशी असिम्पटोमैटिक हैं, यानी उनमे कोरोना से जुड़े लक्षण नहीं हैं। 27 वर्षीय मानसी जोशी का कोरोना टेस्ट बीसीसीआई के नियम के अंतर्गत किया गया था;
नवंबर में वीमेन टी20 चैलेंज खेला जाएगा, जिसके लिए महिला क्रिकेटर्स तैयारियां कर रही है। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है, महिला क्रिकेटर मानसी जोशी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
कोरोना पॉजिटिव हुई मानसी जोशी यूएई में होने जा रहे महिला टी 20 चैलेंज 2020 टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई हैं। वीमेन प्लेयर मेघना सिंह ने मानसी जोशी को महिला टी 20 चैलेंज में रिप्लेस किया है।
देहरादून में हैं महिला क्रिकेटर मानसी जोशी
मानसी जोशी इस समय अपने होमटाउन देहरादून में हैं, और यहीं उनकी कोरोना जांच की गई थी। अच्छी बात यह हैं कि मानसी जोशी असिम्पटोमैटिक हैं, यानी उनमे कोरोना से जुड़े लक्षण नहीं हैं। 27 वर्षीय मानसी जोशी का कोरोना टेस्ट बीसीसीआई के नियम के अंतर्गत किया गया था, दरअसल सभी प्लेयर्स को वीमेन टी 20 चैलेंज से पहले मुंबई आना था और उससे पहले कोरोना टेस्ट किए जाने थे।