MS Dhoni Birthday: साक्षी से पहले इन बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं धोनी
MS Dhoni Birthday: 4 जुलाई 2010 को एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने बचपन की दोस्त साक्षी (Sakshi) के साथ शादी के बंधन में बंधे। हालांकि इससे पहले वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट (MS Dhoni Affairs) कर चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं साक्षी से पहले धोनी किन-किन बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में बोल्ड हो चुके हैं।;
MS Dhoni Birthday
भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) का जन्म 7 जुलाई 1981 (MS Dhoni Birthday) को रांची, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
उनके प्रशंसकों विशेष रूप से उनकी महिला प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता अभी भी वैसी ही है, जैसी उस समय थी जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे बालों और आकर्षक लुक्स के साथ शानदार शुरुआत की थी।
4 जुलाई 2010 को धोनी अपने बचपन की दोस्त साक्षी के साथ शादी के बंधन में बंधे। हालांकि इससे पहले वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट (MS Dhoni Affairs) कर चुके हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं साक्षी से पहले धोनी किन-किन बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में बोल्ड हो चुके हैं।
1. दीपिका पादुकोण
साल 2007 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एमएस धोनी के अफेयर की अफवाहें चरम पर थीं। धोनी ने यहां तक खुलकर कहा था कि दीपिका पर उनका बहुत क्रश है। धोनी ने दीपिका से 'ओम शांति ओम' की एक विशेष स्क्रीनिंग और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच देखने के लिए भी आमंत्रित किया था। इस आमंत्रण को दीपिका ने स्वीकार कर लिया और वह स्टैंड में उनके और टीम के लिए चीयर करती हुई नजर आईं थी। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने से इनकार कर दिया।
2. राय लक्ष्मी
एमएस धोनी के अफेयर की खबर साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी के साथ भी उड़ी थी। 2009 में राय लक्ष्मी ने दावा किया था कि वह धोनी के साथ रिलेशनशिप में थी। यह केवल कुछ महीनों तक चला था। राय लक्ष्मी साउथ फिल्मों के आलावा बॉलीवुड फिल्म जूली 2 में भी नजर आ चुकी है। लक्ष्मी राय के मुताबिक दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत साल 2008 में आईपीएल के दौरान हुई थी। हालांकि एमएस धोनी ने कभी भी इस रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं बताया।
3. असिन
बॉलीवुड अभिनेत्री असिन के साथ भी धोनी के अफेयर की अफवाह थी। ये दोनों कपड़ों की एक ही कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे। जिससे इस अफेयर को बल मिला। 2010 में आईपीएल सेमीफाइनल से ठीक पहले धोनी को असिन के घर पर देखा गया था।
जिसके बाद बॉलीवुड और क्रिकेट में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि साक्षी से सगाई के बाद इस अफवाहों पर विराम लग गया। धोनी और साक्षी की एक प्यारी बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App