एक बार फिर सुर्खियों में MS Dhoni की एक्स गर्लफ्रेंड, वायरल हो रही हैं Hot Pics

राय लक्ष्मी तमिल तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं राय लक्ष्मी और एमएस धोनी का नाम एक दूजे के साथ जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर के काफी चर्चे थे।;

Update: 2021-06-06 10:57 GMT

खेल। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहते हैं। एमएस धोनी इस समय अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा था जब कई एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जोड़ा गया। उन्हीं में से एक है मॉडल से एक्ट्रेस बनीं राय लक्ष्मी (Raai Laxmi)। राय लक्ष्मी तमिल तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं राय लक्ष्मी और एमएस धोनी का नाम एक दूजे के साथ जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर के काफी चर्चे थे।


बता दें कि राय लक्ष्मी और धोनी की मुलाकात साल 2008 में आईपीएल के दौरान हुई थी। उस समय राय लक्ष्मी चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबेसडर थीं जबकि धोनी कप्तान। इसी दौरान लक्ष्मी और धोनी के बीच अफेयर की चर्चा उड़ी। लेकिन अचानक खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया।


हालांकि, किसी को पता नहीं चल पाया कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था? कई बार राय लक्ष्मी ने ये बात कही है कि धोनी के साथ उनका रिश्ता बहुत बड़ी गलती थी। दरअसल राय लक्ष्मी ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा था, 'मैं ऐसा मानने लगीं हूं कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक ऐसा दाग या निशान है जो लंबे समय तक नहीं हटेगा।'


वहीं साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी सिंह रावत से शादी कर ली थी। धोनी की एक प्यारी बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।

Tags:    

Similar News