ये शख्स MS Dhoni की सीट पर बैठकर गया UAE, धोनी को बैठना पड़ा इकॉनमी क्लास में - जानिए वजह
MS Dhoni : एमएस धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस समय यूएई में क्वारंटाइन अवधि पर है, और 27 अगस्त तक बायो बबल माहौल में जाकर अभ्यास करेगी। आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला 19 सितम्बर को खेला जाएगा;
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत व्यवहार की वजह से कप्तान कूल नाम से भी जाने जाते हैं, एमएस धोनी जितने बड़े व्यक्ति है उतना ही बड़ा उनका व्यवक्तित्व है। और इसी वजह से एमएस धोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जो 21 अगस्त का है।
दरअसल वायरल वीडियो एक शख्स ने बनाया है, जो महेंद्र सिंह धोनी के साथ उस प्लेन में मौजूद था जो यूएई जा रहा था। ये शख्स चेन्नई सुपर किंग्स टीम का ही स्टाफ मेंबर था, और उसके द्वारा बनाई गई इस वीडियो में उन्होंने बताया कि क्यों एमएस धोनी सिर्फ खेल ही में नहीं बल्कि जिंदगी में भी महान है।
एमएस धोनी ने अपनी सीट देकर खुद बैठे इकॉनमी क्लास में
सीएसके टीम के इस मेंबर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा - वो शख्स (एमएस धोनी) जिसने क्रिकेट में सबकुछ हासिल किया, उन्होंने आकर कहा - आपके पैर बहुत लम्बे है आप मेरी सीट (बिज़नेस क्लास सीट) पर जाकर बैठ जाओ, और मै यहां (इकॉनमी क्लास) पर। महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है, खुद चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिसियल अकाउंट से इस वीडियो को लाइक किया गया।
When a man who's seen it all, done it all in Cricket tells you, "Your legs are too long, sit in my seat (Business Class), I'll sit in Economy." The skipper never fails to amaze me. @msdhoni pic.twitter.com/bE3W99I4P6
— george (@georgejohn1973) August 21, 2020
एमएस धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स इस समय यूएई में क्वारंटाइन अवधि पर है, और 27 अगस्त तक बायो बबल माहौल में जाकर अभ्यास करेगी। आईपीएल 2020 का पहला मुकाबला 19 सितम्बर को खेला जाएगा, जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी।