रोहित शर्मा ने 5 नहीं बल्कि 6 बार जीता है IPL फाइनल खिताब

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिताया, पहली बार 2013 और इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया। लेकिन रोहित शर्मा छठी बार आईपीएल विनर टीम के सदस्य बने हैं।;

Update: 2020-11-11 07:46 GMT

आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे जीतकर मुंबई पल्टन (mumbai indians team) ने आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा। आईपीएल 2020 खिताब मुंबई इंडियंस का पांचवा खिताब था। मुंबई इंडियंस की किस्मत तब खुली जब रोहित शर्मा टीम के कप्तान बने, और 2013 में पहली बार कप्तान बनने के साथ ही रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया।

इसके बाद से मुंबई इंडियंस हर एक साल छोड़कर ओड ईयर में खिताब कब्जा रही थी, वहीं पहली बार मुंबई ने इवन ईयर (ipl 2020 final) में अपना खिताब जीतकर इतिहास रचा। बेशक मुंबई इंडियंस का ये पांचवा आईपीएल खिताब है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का ये पांचवा नहीं बल्कि छठा आईपीएल खिताब है।

रोहित शर्मा की टीम 6 बार जीती खिताब

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिताया, पहली बार 2013 और इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया। लेकिन रोहित शर्मा छठी बार आईपीएल विनर टीम के सदस्य बने हैं, जी हां रोहित शर्मा 2009 में भी आईपीएल विजेता टीम के सदस्य रहे थे। आईपीएल 2009 में रोहित शर्मा डेकन चार्जर (अब ये टीम आईपीएल में नहीं है) टीम के प्लेयर थे, और इस टीम ने आईपीएल का तीसरा सीजन जीता था।

Also Read : Mumbai Indians : रोहित शर्मा ने बताई फाइनल की गेम प्लानिंग, इस तरह जीता आईपीएल का फाइनल

आईपीएल 2009 फाइनल में रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में 24 रन बनाए थे। और टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 रन से हराकर टाइटल अपने नाम किया था। इस तरह रोहित शर्मा पांच बार नहीं बल्कि 6 बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के प्लेयर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News