रोहित शर्मा, रानी रामपाल समेत 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 27 को अर्जुन अवार्ड - देखिए पूरी लिस्ट
वहीं अर्जुन अवार्ड 2020 के लिए 27 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई है, इसमें महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, क्रिकेटर इशांत शर्मा, दुती चंद, मनु भाकर शामिल है। इसके साथ द्रोणाचार्य अवार्ड विनर्स 2020 और मेजर ध्यानचंद अवार्ड 2020 विनर्स की घोषणा भी की गई।;
राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड 2020 की आधिकारिक घोषणा हो गई है, और ये कन्फर्म हो गया है कि रोहित शर्मा खेल रत्न अवार्ड पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। 5 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड 2020 से नवाजा जाएगा, इसमें भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पैरा एथलिट टी मरियप्पन, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा और क्रिकेटर रोहित शर्मा शामिल है।
वहीं अर्जुन अवार्ड 2020 के लिए 27 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई है, इसमें महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, क्रिकेटर इशांत शर्मा, दुती चंद, मनु भाकर शामिल है। इसके साथ द्रोणाचार्य अवार्ड विनर्स 2020 और मेजर ध्यानचंद अवार्ड 2020 विनर्स की घोषणा भी की गई।
रोहित शर्मा खेल रत्न पाने वाले चौथे क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा खेलों में सर्वोच्च अवार्ड (राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड) को पाने वाले चौथे क्रिकेटर है। देश में खेल रत्न अवार्ड पाने वाले पहले क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर थे, उन्हें वर्ष 1997-98 में इस अवार्ड से नवाजा गया था। एमएस धोनी राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड (2007) पाने वाले दूसरे और विराट कोहली खेल रत्न अवार्ड पाने वाले (2018) तीसरे क्रिकेटर बने थे।
Also Read - लसिथ मलिंगा के बगैर उतरेगी Mumbai Indians, इस वजह से नहीं खेलेंगे IPL 2020
Cricketer Rohit Sharma, para-athlete Mariappan Thangavelu, table tennis champion Manika Batra, wrestler Vinesh Phogat & hockey player Rani to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award. pic.twitter.com/WwUOrGXqfT
— ANI (@ANI) August 21, 2020