MS Dhoni के सन्यास पर बोले शोएब अख्तर, कहा- पहले ही लेना चाहिए था संस्यास

MS Dhoni Retirement: अख्तर ने धोनी के बारे में कहा कि वो शानदार खिलाड़ी और कप्तान रहे। उन्होंने कहा हां मै मानता हूं कि धोनी को क्रिकेट से शानदार विदाई दी जाएगी। लेकिन मुझे लगता है कि धोनी को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संस्यास वर्ल्ड कप 2019 के बाद ही ले लेना चाहिए था।;

Update: 2020-04-12 13:21 GMT

MS Dhoni Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तान में शामिल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के उस पड़ाव पर खड़े हैं, जहां उनकी रिटायरमेंट की खबरें चलती रहती है। हालांकि क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) कह चुके हैं कि महेंद्र सिंह धोनी पर रिटायरमेंट (MS Dhoni Retirement) का दबाव कभी नहीं बनाया जाएगा। अब पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज भी महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट पर चर्चा करने लगे हैं।

दरअसल पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा कि उन्होंने रिटायरमेंट लेने में देर कर दी। गेंदबाज का मानना है कि एमएस धोनी को वर्ष 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2019) के बाद ही रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए थी। अख्तर बोले कि मुझे समझ नहीं आ रहा आखिर एमएस धोनी ने रिटायरमेंट में इतना समय आगे क्यों बढ़ाया। 

एमएस धोनी शानदार खिलाड़ी- अख्तर

हालांकि अख्तर ने धोनी के बारे में कहा कि वो शानदार खिलाड़ी और कप्तान रहे। उन्होंने कहा हां मै मानता हूं कि धोनी को क्रिकेट से शानदार विदाई दी जाएगी। लेकिन मुझे लगता है कि धोनी को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संस्यास वर्ल्ड कप 2019 के बाद ही ले लेना चाहिए था। इससे पहले शोएब अख्तर ने लॉकडाउन के बीच भारत पाकिस्तान मैच की बात कही थी, जिसके बाद भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया था।

आपको बता दें कि क्रिकेट प्रशंसक एक साल से धोनी के क्रिकेट वापसी का इंतिजार कर रहे थे, क्योंकि वो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में नजर आने वाले थे। कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बीच आईपीएल स्थगित किया जा चुका है। अब आईपीएल के अगले शेड्यूल को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिसने धोनी के फैंस को निराश कर दिया है। 

Tags:    

Similar News