महात्मा गांधी के बाद सबसे चर्चित व्यक्ति थे मेजर ध्यानचंद, जानिए खेल दिवस के मौके पर कहा बोले राष्ट्रपति
Sports Day 2020 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेलमंत्री किरेन रिजिजू, अवार्ड विजेता सभी प्लेयर्स, कोच और उनके परिवार जनों को शुभकामनाएं दी। मेजर ध्यान चंद के लिए रामनाथ कोविंद ने कहा कि वह न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक आदर्श है।;
आज भारत के महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद की 116वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य आदि अवार्ड्स से नामित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हालांकि कोरोनावायरस की वजह से इस बार वर्चुअल शो के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इससे पहले खेल रत्न अवार्ड 2020 के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ियों को नामित किया गया। खेल रत्न अवार्ड पाने वाले प्लेयर्स है - विनेश फोगाट, रानी रामपाल, मोनिका बत्रा और मरियप्पन थांगावेलु का नाम शामिल है। वहीं अर्जुन अवार्ड के लिए नामित 27 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया, इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निम्न बाते कहीं
गांधी जी के बाद सबसे चर्चित थे मेजर ध्यानचंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेलमंत्री किरेन रिजिजू, अवार्ड विजेता सभी प्लेयर्स, कोच और उनके परिवार जनों को शुभकामनाएं दी। मेजर ध्यान चंद के लिए रामनाथ कोविंद ने कहा कि वह न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए एक आदर्श है। मेजर ध्यान चंद ने हॉकी के क्षेत्र में दुनिया भर में असाधारण उपलब्धियां हासिल की, हॉकी के जादूगर ने अपने खेल से दुनिया भर में भारत देश का नाम बढ़ाया। यूरोप में महात्मा गांधी के बाद मेजर ध्यानचंद सबसे चर्चित व्यक्ति थे।
खेल क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी - राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा कि ये एक अच्छी बात है कि खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, इस वर्ष देश के सर्वोच्च अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड पाने वाले 5 में 3 महिला खिलाड़ी है।