Priyanka Chopra ने किया बड़ा खुलासा, बोली इस भारतीय क्रिकेटर से करना चाहती थी शादी
बॉलीवुड (Bollywood) से हॉलीवुड (Hollywood) तक में एक्टिंग करने वाली दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास आज उनके फैंस की कोई कमी नहीं हैं।;
खेल। बॉलीवुड (Bollywood) से हॉलीवुड (Hollywood) तक में एक्टिंग करने वाली दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पास आज उनके फैंस की कोई कमी नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। प्रियंका आज अपनी शानदार एक्टिंग के चलते दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करती हैं। चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार अभिनेता निक जोनस के साथ विवाह किया। लेकिन आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए एक भारतीय क्रिकेटर को जीवन साथी चुनने का फैसला लिया था लेकिन ऐसा ना हो सका।
वीडियो में बताई वजह
प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह बता रही हैं की उनको एक भारतीय क्रिकेटर से शादी करनी थी। यह वीडियो साल 2000 का है जब प्रियंका ने मिस इंडिया के पीजेंट में हिस्सा लिया था। जहां जज पैनल में शाहरुख खान भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक तरह का है, लेकिन आप किससे शादी करना चाहेंगी? इसके लिए उन्हें तीन ऑप्शन दिए गए।
इस क्रिकेटर से करना चाहती थी शादी
प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनको शाहरुख खान पर क्रश है और दोनों उस वक्त दोनों के अफेयर के चर्चे भी कुछ वक्त तक चले थे। इसके बावजूद भी प्रियंका का जवाब हैरान करने वाला था। प्रियंका ने कहा कि वो भारतीय क्रिकेटर अजहर से शादी करना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व होगा अगर मेरा पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश गर्व करे। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान ने फिल्म 'डॉन' समेत 'डॉन-2' में साथ काम किया था।