ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल करेंगे विवाह, सामने आया शादी का कार्ड
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जल्द ही शादी करने वाले हैं। ग्लेन मैक्सवेल की शादी को लेकर एक बड़ा खुलसा भी हो गया है। इस बात का खुलासा जब हुआ तब ग्लेन मैक्सवेल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।;
खेल। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जल्द ही शादी करने वाले हैं। ग्लेन मैक्सवेल की शादी को लेकर एक बड़ा खुलसा भी हो गया है। इस बात का खुलासा जब हुआ तब ग्लेन मैक्सवेल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। बता दें कि, ग्लेन मैक्सवेल इस आईपीएल सीजन (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते नजर आएंगे।
वायरल हुआ शादी का कार्ड
ग्लेन मैक्सवेल ने मार्च साल 2020 में भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ सगाई रचाई थी। कई मीडिया खबरों के अनुसार मैक्सवेल और विनी की शादी पारंपरिक तमिल ब्राह्मण शैली की जाएगी और इस समारोह में कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर समेत अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। ग्लेन मैक्सवेल अब इसी साल मार्च महीने के आखिर में शादी कर लेंगे। वह अपनी होने वाली पत्नी विनी रमन से 27 मार्च को शादी करेंगे।