RCB vs MI: इन 2 खिलाड़ियों का आज बोलेगा बल्ला! बनाएंगे अनोखे रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू हो जाएगा।;

Update: 2022-04-09 12:44 GMT

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच होगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू हो जाएगा। इस सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम आज जीत दर्ज करने की उम्मीद में मैदान पर उतरेगी। क्योंकि अब तक मुंबई ने अपने तीनों ही मैचों में हार का सामना किया है। जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। इसी टीम ने आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा बार अपने नाम किया है। अगर बैंगलोर के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इस बार अच्छी लय में नजर आ रही है। टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमे आरसीबी को 2 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आइए जानें कौन से हैं वो खिलाड़ी।

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में 500 चौके पूरे करने से सिर्फ 5 चौके दूर हैं। अगर ऐसे में वह 5 चौके और जड़ देते हैं तो वह 500 चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर समेत सुरेश रैना 500 चौके जड़ने वाली लिस्ट में पहले से ही शामिल हैं।

2. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब दिनेश को आईपीएल में 400 चौके पूरे करने के लिए 10 और चौकों की दरकार है। बता दें कि, पिछले मुकाबले में कार्तिक ने ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम आरसीबी को मैच जीताया था। अगर ऐसे में आज वह 10 चौके और जड़ देते हैं तो वह इस मुकाम को अपने नाम कर लेंगे।  

Tags:    

Similar News