खेल जगत बोला- ऐ चांद छू लेंगे तुझे भी जल्द ही, चंद्रयान-2 को लेकर जानिए किसने क्या कहा

Chandrayaan 2 Landing: भारत अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचते रचते रह गया। शनिवार की रात चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलो मीटर पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। हालांकि चंद्रयान-2 मिशन मिशन पूरा नहीं होने के बावजूद पूरे देश ने इसरो वैज्ञानिकों का समर्थन किया जिसमें भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है।;

Update: 2019-09-07 05:28 GMT

Chandrayaan 2 Landing

भारत अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचते रचते रह गया। शनिवार की रात चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलो मीटर पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। पूरी दुनिया उत्सुकता से इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही थी हालांकि उन्हें मायूसी हाथ लगी। हालांकि चंद्रयान-2 मिशन मिशन पूरा नहीं होने के बावजूद पूरे देश ने इसरो वैज्ञानिकों का समर्थन किया जिसमें भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है।

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शनिवार को चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के साथ संपर्क खोने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत को अपने इसरो वैज्ञानिकों पर गर्व है जिन्होंने हमें अंतरिक्ष विज्ञान में वर्ल्ड लीडर बनाया है। चंद्रयान 2 लाखों भारतीय बच्चों को प्रेरित करेगा। जय हिन्द।



वहीँ पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ख्वाब अधूरा रहा पर हौसलें जिंदा हैं। इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं। हम होंगे कामयाब। चंद्रयान-2।पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि औसत लोगों की इच्छाएं और आशाएं होती हैं। आत्मविश्ववासी लोगों के पास लक्ष्य और योजनाएं होती हैं। इसरो हमें आप पर गर्व है। जय हिंद।



पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और बीजेपी एमपी गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह केवल एक विफलता है अगर हम अपने असफलताओं से नहीं सीखते हैं। हम और मजबूत होकर लौटेंगे! मैं एक अरब भारतीयों को एक साथ सपने देखने के लिए टीम इसरो की महान भावना को सलाम करता हूं।


भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि विज्ञान में असफलता जैसा कुछ नहीं है, हम प्रयोग करते हैं और हमें इसका लाभ होता है। इसरो के वैज्ञानिकों के लिए बहुत सम्मान, जिन्होंने दिन और रात मिलकर लगातार काम किया। देश को आप पर गर्व है, जय हिंद।


भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। हम सबको इसरो और हमारे सभी वैज्ञानिक पर बहुत गर्व है..हिंदुस्तान जिंदाबाद। 


 पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी एमपी गौतम गंभीर ने पीएम मोदी और इसरो प्रमुख के गले मिलने की वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ऐ चांद छू लेंगे तुझे भी जल्द ही, अभी जरा कुछ दिलों को छू लें!!! ये तस्वीरें भारत को परिभाषित करती हैं, मानवता को परिभाषित करती हैं। आप पर गर्व है नरेंद्र मोदी सर और श्री के सिवन।


 

बता दें कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की शनिवार की रात 1 बजकर 53 मिनट पर लैंडिंग होनी थी। लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलो मीटर पहले लैंडर विक्रम का पृथ्वी से संपर्क टूट गया। इसरो चेयरमैन डॉ के. सिवन ने बताया कि लैंडर विक्रम की लैंडिंग प्रक्रिया एकदम ठीक थी। जब यान चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह से 2.1 किमी दूर था, तब उसका पृथ्वी से संपर्क टूट गया। हम ऑर्बिटर से मिल रहे डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News