Rohit Sharma Birthday: लॉकडाउन में रोहित शर्मा की बर्थडे प्लानिंग, घर पर ही बनाएंगे केक

Rohit Sharma Birthday: रोहित शर्मा का 33वां जन्मदिन उन्हें हमेशा याद रहेगा क्योंकि कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से लगे लॉकडाउन (Lockdown In India) में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration During Lockdown) थोड़ा अलग होने वाला है।;

Update: 2020-04-28 11:51 GMT

Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 30 अप्रैल को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगे। रोहित शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur City) शहर में 30 अप्रैल 1987 को हुआ था। रोहित शर्मा ने आज अपने खेल के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम में मजबूत जगह कायम की है।

रोहित शर्मा का 33वां जन्मदिन उन्हें हमेशा याद रहेगा क्योंकि कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से लगे लॉकडाउन (Lockdown In India) में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन (Birthday Celebration During Lockdown) थोड़ा अलग होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि रोहित शर्मा ने अपने जन्मदिन को लेकर क्या प्लानिंग कर रखी है।

रोहित शर्मा घर पर बनाएंगे अपना जन्मदिन केक

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बताया कि लॉकडाउन के चलते वह सबके साथ मिलकर तो जन्मदिन नहीं मना सकते लेकिन वो अभी अपने परिवार के साथ है तो बर्थडे भी परिवार के साथ ही मनाएंगे। रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह (Rohit Sharma Wife Ritika Sajdeh) और बेटी के साथ अपना यादगार जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। रोहित शर्मा अपने बर्थडे केक (Home Made Cake) को घर पर ही बनाएंगे।

Also Read- Michael Clarke की गर्लफ्रेंड ने रिश्ता टूटने पर 1.5 करोड़ की अंगूठी की थी फ्लश, क्लार्क ने बताई सच्चाई

रोहित शर्मा क्रिकेट करियर

रोहित शर्मा भारतीय एकदिवसीय टीम में उपकप्तान है, रोहित शर्मा ने भारतीय टीम में अपना डेब्यू मैच 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। रोहित शर्मा ने अपने 13 वर्षीय क्रिकेट करियर में 224 वनडे और 32 टेस्ट मैच खेले हैं। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम में 108 टी20 मैच खेले हैं, इनमे रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा वनडे में सर्वाधिक रन (264) बनाने वाले खिलाड़ी हैं, और एकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने वनडे में 3 बार डबल सेंचुरी लगाई है।

Tags:    

Similar News