देखें सचिन तेंदुलकर ने कैसे 30 सेकेंड में गायब की अपनी दाड़ी?, इस पूर्व क्रिकेटर ने रखा नया नाम

सचिन तेंदुलकर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयल हो रही है। जिसमें उन्होंने बैक टू बैक अपने 3 लुक अपने फैंस के साथ शेयर किए।;

Update: 2021-07-15 10:19 GMT

खेल। मास्टर ब्लास्टर (master blaster) सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) ने क्रिकेट से कई सालों पहले सन्यास ले लिया था। लेकिन आज भी उनके करोड़ो फैंस हैं, जो उन्हें आज भी फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए वह अपने चाहने वालों के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं। वह किसी ना किसी कारण अपने फैंस से रूबरु हो ही जाते हैं।

वहीं इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार 14 जुलाई को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर किया, जिसमें वह 3 अलग लुक में नजर आए। जिसमें उन्होंने पहले लुक में दाड़ी रखी थी, दूसरे में उन्होंने अपनी दाड़ी को छोटा किया और सिर्फ मूछों में नजर आए, वहीं तीसरे में वह क्लीन शेव में दिखे। इस वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने कैप्शन में लिखा, "30 सेकेंड में साफ, हमेशा के लिए कुछ भी नहीं रहता। मुझे क्लीन शेव पसंद है... आपका क्या?" इसके बाद उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। साथ ही उनके इस पोस्ट पर सभी ने कॉमेंट किए और अपने रिएक्शन भी दिए। इनमें वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और उनके क्रिकेट के साथी विनोद कांबली शामिल हैं यहां तक विनोद ने उनके लुक को देखते हुए उन्हें नया नाम ही दे दिया।

बता दें कि जहां वीरेंद्र सहवाग ने राइजिंग हैंड्स वाली इमोजी पोस्ट की, तो वहीं हरभजन सिंह ने ओके जेस्चर (gesture) वाली इमोजी पोस्ट की। कांबली ने उन्हें नया नाम देते हुए लिखा, "चाबुक मास्टर ब्लास्टर।" और ताली बजाने वाला इमोजी भी पोस्ट की।

इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर की पसंद के अंदाज पर फैंस ने भी उनकी बात मानी है। इस दौरान एक यूजर ने लिखा, आखिरी वाला लुक बेहतरीन है सर। तो दूसरे यूजर ने लिखा 15 साल छोटा। फैंस के कॉमेंट यहीं नहीं रुके वह एक के बाद एक कॉमेंट करने लगे साथ ही उनके आखिरी लुक को हर कोई पसंद कर रहा है।

Tags:    

Similar News