Video : शेन वार्न की ये चमत्कारी गेंद, बल्लेबाज ही नहीं अंपायर के भी उड़ गए थे होश
Shane Warne Ball Of The Century : शेन वार्न की ये ऐतिहासिक गेंद लेग स्टंप पर गिरी, और बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ गया। जी हां, गेंद 90 डिग्री तक घूम गई जिसकी कल्पना खुद शेन वार्न ने नहीं की थी। शेन वार्न ने एक इंटरव्यू के दौरान इस लम्हे को सबसे खास बताते हुए कहा था कि लेग ब्रेक करना चाहता था लेकिन जो हुआ उसके बारे में कभी नहीं सोचा था।;
Shane Warne Ball Of The Century : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स शेन वार्न दुनिया के महानतम स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं, शेन वार्न (Shane Warne Swing) की ताकत उनकी शानदार स्विंग थी। शेन वार्न की गेंद इस कदर स्विंग होती थी, कि बल्लेबाजों को उनको खेलने में बहुत दिक्कते होती थी। शेन वार्न ने अपने क्रिकेट करियर (Shane Warne Cricket Career) में कई सारे शानदार रिकार्ड्स बनाए, उन्ही में से एक रिकॉर्ड इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज (Australian Bowler) ने आज ही के दिन (4 जून) बनाया था।
1993 को इंग्लैंड के विरुद्ध हुए टेस्ट मैच के दौरान शेन वार्न के हाथों में पहला ओवर आया, और पहली ही गेंद पर शेन वार्न ने वो कर दिखाया जो आज देखने पर यकीन नहीं होता। इंग्लैंड के विरुद्ध हुए उस टेस्ट मैच में अपने पहले ओवर में ही शेन वार्न ने ऐतिहासिक गेंद (Ball Of The Century) फेंकी थी।
शेन वार्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी गेंद
शेन वार्न की ये ऐतिहासिक गेंद लेग स्टंप पर गिरी, और बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ गया। जी हां, गेंद 90 डिग्री तक घूम गई जिसकी कल्पना खुद शेन वार्न ने नहीं की थी। शेन वार्न ने एक इंटरव्यू के दौरान इस लम्हे को सबसे खास बताते हुए कहा था कि लेग ब्रेक करना चाहता था लेकिन जो हुआ उसके बारे में कभी नहीं सोचा था।
वीडियो में आप देखेंगे कि मैदान पर हर शख्स, यहां तक कि अंपायर भी अपनी आंखो पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। शेन वार्न की इस ऐतिहासिक गेंद को बॉल ऑफ द सेंचुरी नाम दिया गया, यानी सदी की सबसे बेहतरीन गेंद।
We're never getting over this, Warney 🤩pic.twitter.com/JXEAU9KGhR
— ICC (@ICC) June 4, 2020