श्रीलंकन क्रिकेटर कुशाल मेंडिस हुए अरेस्ट, उनकी कार से एक्सीडेंट में हुई थी एक व्यक्ति की मौत

Kusal Mendis : कुशाल मेंडिस को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के Horontuduwa क्षेत्र में कुशाल मेंडिस की एसयूवी और एक बाइसिकल में जोरदार टक्कर हुई थी, इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी।;

Update: 2020-07-05 05:07 GMT

श्रीलंका क्रिकेटर कुशाल मेंडिस (Kusal Mendis) को श्रीलंका पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। कुशाल मेंडिस को आज पुलिस ने उनके घर से अरेस्ट (Kusal Mendis Arrested) किया है। कुशाल मेंडिस की कार का एक्सीडेंट (Car Accident) हुआ था, इस एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई था।

इसी आरोप के तहत कुशाल मेंडिस को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के Horontuduwa क्षेत्र में कुशाल मेंडिस की एसयूवी और एक बाइसिकल में जोरदार टक्कर हुई थी, इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 64 वर्ष थी, और वह Gorakapola एरिया में रहता था। 

जांच में जुटी पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी। 25 वर्षीय कुशाल मेंडिस ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 44 टेस्ट 76 वनडे मैच खेले हैं। कुशाल मेंडिस ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 26 टी20 मैच खेले हैं। 

Tags:    

Similar News