क्रिकेटर कुशाल मेंडिस को मिली बेल, रविवार को कार एक्सीडेंट मामले में हुई थी गिरफ्तारी
Kusal Mendis Cricketer : कुशाल मेंडिस की एसयूवी और एक बाइसिकल में जोरदार टक्कर हुई थी, और इस दुर्घटना का वीडियो (Kusal Mendis Car Accident Video) सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।;
श्रीलंका के क्रिकेटर कुशाल मेंडिस (Kusal Mendis Get Bail) को कोर्ट से बेल मिल गई है, और वह 10-10 लाख के दो मुचलके पर जेल से बाहर आए हैं। इससे पहले श्रीलंका क्रिकेटर कुशाल मेंडिस (Kusal Mendis) को रविवार को श्रीलंका पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
दरअसल कुशाल मेंडिस की कार से एक्सीडेंट (Car Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई था। इसी आरोप के तहत कुशाल मेंडिस को गिरफ्तार किया गया है। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 64 वर्ष थी, और वह Gorakapola एरिया में रहता था।
Also Read - पहले टेस्ट में Stuart Broad को नहीं मिलेगा मौका, इन गेंदबाजों के साथ उतरेगी इंग्लैंड टीम
CCTV Footage of the motor accident involving cricketer Kusal Mendis. @kusalmendis1 @RexClementine @NewsfirstSL #SriLanka #lka pic.twitter.com/gXaQgGWV3o
— Chathuranga Hapuarachchi (@ChathurangaHapu) July 5, 2020
श्रीलंका के Horontuduwa क्षेत्र में कुशाल मेंडिस की एसयूवी और एक बाइसिकल में जोरदार टक्कर हुई थी, और इस दुर्घटना का वीडियो (Kusal Mendis Car Accident Video) सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि कुशाल मेंडिस की एसयूवी कार साइकिल सवाल व्यक्ति को रौंदा था। 25 वर्षीय कुशाल मेंडिस ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 44 टेस्ट 76 वनडे मैच खेले हैं। कुशाल मेंडिस ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 26 टी20 मैच खेले हैं।