Sri Lanka Cricket को लगा बड़ा झटका, 30 वर्षीय दनुष्का गुणातिलक ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

श्रीलंका के आक्रामक सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलक ने 30 साल की कम उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।;

Update: 2022-01-08 11:09 GMT

खेल। श्रीलंका के आक्रामक सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलक (Danushka Gunathilaka) ने 30 साल की कम उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने शनिवार को ये जानकारी दी है। वहीं श्रीलंका क्रिकेट ने इस दौरान कहा कि ये बल्लेबाज अब सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान लगाएगा।

बता दें कि दानुष्का गुणातिलक, कुशल मेंडिस और निरोशन डिकवेला पर बायो-बबल के उल्लंघन के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा जो कि तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया। उसके बाद ही ये घोषणा की गई।

वहीं इस दौरान दानुष्का ने कहा कि उन्होंने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 2018 से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। टेस्ट करियर के दौरान उन्होंने आट टेस्ट में दो हाफ सेंचुरियों की मदद से 299 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 44 वनडे मुकाबले भी खेले हैं।

वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने श्रीलंका के नए फिटनेस पैमाने के कारण ये फैसला लिया है। बता दें कि श्रीलंका ने हाल ही में अपना फिटनेस पैमाना बदला है। जिससे कई खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। गुणातिलक से पहले भानुका राजपक्षा ने भी क्रिकेट से कम उम्र में संन्यास ले लिया था। साथ ही कहा जा रहा है कि श्रीलंका का ये फैसला उसी पर भारी ना पड़ा जाए, क्योंकि एक- एक कर सभी खिलाड़ी संन्यास ले रहे हैं। जिससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर दबाव बन सकता है। 

Tags:    

Similar News