सूर्यकुमार यादव बने ICC T20 क्रिकेट ऑफ द ईयर, पाक के इस क्रिकेटर को पछाड़ा
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीत लिया है। पिछला सीजन सूर्या के लिए ब्लॉकबस्टर रहा था। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।;
ICC T20I Cricketer Of The Year 2022: साल 2022 में ब्लॉकबस्टर सीज़न के बाद भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा पुरुषों वर्ग में T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर (Men T20I Cricketer of the Year) नामित किया गया है। सूर्यकुमार 2022 सीज़न के दौरान एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन या उससे अधिक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। भारतीय बल्लेबाज सूर्या (Indian batsman Surya) ने पिछले साल ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बनकर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को भी पछाड़ दिया था।
सूर्यकुमार यादव 2023 में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। सूर्यकुमार ने 31 पारियों में 46.56 की औसत से 1164 रन बनाए और पिछले कैलेंडर वर्ष में 1000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया भर के एकमात्र बल्लेबाज थे। विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या ने 2022 सीज़न के दौरान 187.43 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। 2022 सीज़न में ढेर सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए, सूर्यकुमार ने सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में साल का अंत किया। इसके अलावा बीते साल में सूर्या ने 68 छक्के लगाए, यह एक साल में किसी भी T20I बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक छक्के हैं।
32 वर्षीय सूर्यकुमार यादव पिछले सीजन में दो शतक और नौ अर्धशतक भी लगाए। सूर्या ने टी20 विश्व कप 2022 में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 6 पारियों में तीन अर्धशतक दर्ज किए। सूर्यकुमार ने ICC वर्ल्ड T20 2022 में 189.68 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए। बता दें कि सूर्यकुमार ने अपने T20I करियर में तीन शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं। मुंबई इंडियंस (MI) के सुपरस्टार ने टीम इंडिया के लिए 45 T20I में 1578 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने 2021 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था।