Haribhoomi Explainer: IPL में इन 2 टीमों का दबदबा, अब तक 9 बार जीता खिताब, पढ़िये उनकी सफलता की कहानी
Haribhoomi Explainer: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें हैं। अब तक इन दोनों टीमों ने मिलकर कुल 9 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। आईपीएल 2023 के सीजन में चेन्नई की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं मुंबई इंडियंस फाइनल से बस एक मैच दूर है। अगर मुंबई इंडियंस यह मैच जीतती है, तो चेन्नई और मुंबई एक बार फिर फाइनल में आमने-सामने होंगी और इन्ही में से कोई एक ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी। आइये आज के हरिभूमि एक्सप्लेनर में जानते हैं कि IPl के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों की कहानी।;
Haribhoomi Explainer: आईपीएल (IPL) की दो सबसे बेहतरीन टीमों की जब बात होती है, तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम ही सबकी जुबां पर आता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि इन्हीं दोनों टीमों ने अबतक सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई 5 बार तो वहीं चेन्नई 4 बार आईपीएल में चैंपियन बन चुकी है। मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की आईपीएल में सक्सेस स्टोरी आखिर क्या है। ऐसा इन टीमों में क्या है, जो ये दोनों 9 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। हरिभूमि एक्सप्लेनर में आपको इन दोनों टीमों की सफलता की कहानी बताएंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का सिक्का हर बार आईपीएल में चलता ही है। चेन्नई की टीम 14 में से 12 बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है, जो उसकी बादशाहत को सीधे तौर पर दिखाता है। धोनी की कप्तानी में इस टीम ने 4 बार 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जीता है।
वहीं, मुंबई की टीम अब तक 9 बार आईपीएल प्लेऑफ में पहुंची है। उसने 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का फाइनल जीता है। यानी साफ है ये दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे ज्यादा सफल टीम रही हैं। आईपीएल 2023 की बात करें तो इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो उसका गुजरात टाइटंस से मैच होगा। अगर मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया तो निश्चित तौर पर इस बार के आईपीएल में बेहद ही रोचक महामुकाबला देखने को मिलेगा।
महेंद्र सिंह धोनी की CSK क्यों खास
चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे बड़ा फेस महेंद्र सिंह धोनी रहे हैं। CSK की टीम ने धोनी को पहले सीजन से ही कप्तान बनाया। टीम में सारी चीजें उनके ही इर्द-गिर्द घूमती हैं। धोनी के अलावा टीम की कोचिंग भी लंबे समय से स्टीफन फ्लेमिंग संभाल रहे हैं। 2008 में धोनी की टीम आखिरी गेंद पर फाइनल हारी, फिर 2009 के सेमीफाइनल मैच हारा। लेकिन, हार से इस टीम ने सबक लिया। फिर अगले दोनों साल इस टीम ने आईपीएल ट्रॉफी जीती। इसके बाद वह दो साल तक आईपीएल प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। टीम को दो साल के लिए स्पॉट फिक्सिंग के कारण बैन भी रहना पड़ा था। 2018 में चेन्नई ने जबरदस्त वापसी की। 2018 में धोनी की टीम को ट्रोल भी किया गया। इस टीम के खिलाड़ियों को डैड आर्मी तक कह दिया गया, लेकिन इसके बावजूद टीम ने इसी साल खिताबी मुकाबला तीसरी बार अपने नाम किया था। 2020 में CSK 8 टीमों में 7वें नंबर पर रही, CSK का ये अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था। 2021 में फिर धोनी एंड कंपनी ने वापसी की और आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। आईपीएल के 14वें सीजन में फिर धोनी के धुरंधर फाइनल में पहुंच चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर धोनी की टीम फाइनल का खिताब अपने नाम कर पाएगी।
सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली है, जो अब तक कुल 5 खिताब अपने नाम कर चुकी है। शुरुआती सीजन में सचिन तेंदुलकर और जयसूर्या जैसे खिलाड़ी इस टीम में शामिल थे। 2010 में यह टीम आईपीएल की रनर अप टीम रही। साल 2013 में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ सौंपी गई और टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन के बलबूते न सिर्फ मुंबई के वानखेडे़ में खेले गए सभी मुकाबले जीते बल्कि खिताब को अपने नाम किया। ट्राॅफी जीतकर टीम ने सचिन तेंदुलकर को शानदार विदाई दी थी। 2015 में टीम में हार्दिक पंड्या शामिल किए गए और टीम के दमदार प्रदर्शन के बलबूते मुंबई इंडियंस दोबारा खिताब जीती। 2015 के बाद 2017, 2019, 2020 में चैंपियन बनी।
10वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई
मुंबई इंडियंस (MI) ने कुल 16 सीजन में अब तक 10वीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई की है। पहली बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2010 के प्लेऑफ के प्लेऑफ में क्वालिफाई किया था। हालांकि, उस सीजन टीम को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। मुंबई 2020 में पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। इसके बाद से मुंबई ने इस सीजन आईपीएल 2023 प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई की है। मुंबई पिछले 15 सीजन में कुल 6 बार फाइनल खेल चुकी है, जिसमें टीम ने पांच बार जीत हासिल करके खिताब अपने नाम किया है, जबकि सिर्फ एक बार टीम ने मैच गंवाया है। इस बार भी यह टीम फाइनल में पहुंने से मात्र एक जीत दूर है।
मुंबई की रोहित एंड टीम फाइनल में पहुंचने के बाद और खतरनाक हो जाती है। मुंबई अभी तक कुल 6 बार फाइनल में पहुंची है, जिसमें 5 बार जीत दर्ज की है । एक बार चेन्नई के हाथों हार का सामना भी करना पड़ा है। अगर मुंबई प्लेऑफ के मुकाबला जीत कर फाइनल में पहुंचती है, तो एक बार फिर IPL की सबसे ज्यादा सक्सेज टीम के बीच मुकाबला होगा।
Also Read: नए लोकसभा भवन में स्थापित होगा सेंगोल, जानिए भारत के राजदंड की पूरी कहानी