प्यार के चक्कर में पड़कर ये खिलाड़ी भूल गए उम्र का फासला, सचिन तेंदुलकर भी लिस्ट में शामिल

कई अन्य लोगों की तरह बहुत से क्रिकेटर भी हैं, जिन्होंने इश्क में ऐसा जीवनसाथी चुना है, जिसमें उनके और उनकी वाइफ की उम्र के बीच एक लंबा अंतर है, इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्यार के चक्कर में पड़कर उम्र का फासला भूल गए।;

Update: 2019-08-18 03:26 GMT

Cricketers Age Difference With Their Wives सच ही कहा गया है, प्यार अंधा होता है। इसकी कोई सीमा नहीं होती, जब यह परवान चढ़ती है तो रंग, समाज, उम्र और मजहब नहीं देखती। जब दो लोग एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला करते हैं, तो उनके लिए उम्र सिर्फ एक संख्या होती है। कई अन्य लोगों की तरह बहुत से क्रिकेटर भी हैं, जिन्होंने इश्क में ऐसा जीवनसाथी चुना है। जिसमें उनके और उनकी वाइफ की उम्र के बीच एक लंबा अंतर है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्यार के चक्कर में पड़कर उम्र का फासला भूल गए।

1. सचिन तेंदुलकर और अंजलि मेहता

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंजलि तेंदुलकर (पहले अंजलि मेहता) के साथ शादी की है। अंजलि ने सचिन को पहली बार 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था, जब वह अपनी मां को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट गई थीं। उस समय सचिन ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था औत भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड से लौट रहे थे। अंजलि उस समय क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानती थी और न ही यह जानती थी कि उसका भावी पति कौन है। लेकिन सचिन तेंदुलकर को पहली नजर में देखते ही अंजलि उनके प्यार में पागल हो गई। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए वह सचिन का नंबर हासिल करने में कामयाब रही। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला और आखिर में 1995 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अंजलि सचिन से 6 साल बड़ी हैं लेकिन उम्र उनके रिश्ते में बाधा नहीं बन पाई।


2. शिखर धवन और आयशा मुखर्जी

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। आयशा काफी कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया में बस गई थीं और उनकी पिछली शादी से पहले से ही उनके दो बच्चे थे। शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक पर हरभजन सिंह के जरिए हुई थी। आयशा हरभजन सिंह की म्यूच्यूअल फ्रेंड थी। फेसबुक पर चैट करते करते ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की इंगेजमेंट 2009 में हुई हालांकि शादी 2012 में हुई, जब शिखर शिखर ने भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली। आयशा शिखर धवन से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी बड़ी बेटी से केवल 15 साल बड़े हैं।


3. ग्लेन मैक्ग्रा और सारा लियोनार्डी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने पहले जेन (Jane) से शादी की थी, जिनकी 2008 में स्तन कैंसर से जूझते हुए मौत हो गई थी। फिर इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी सारा लियोनार्डी के साथ की। ग्लेन मैक्ग्रा और सारा लियोनार्डी की मुलाकात आईपीएल 2009 सत्र के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात अप्रैल 2009 में केप टाउन में एक पार्टी में हुई थी। लगभग सात महीने तक डेटिंग करने के बाद सारा और ग्लेन मैक्ग्रा नवंबर 2010 में शादी के बंधन में बंधे। सारा एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, जिनका जन्म यूएसए में हुआ है और इटली में पली-बढ़ी हैं। ग्लेन मैक्ग्रा की वर्तमान पत्नी सारा लियोनार्डी अपने पति से 12 साल छोटी है और माना जाता है कि पूर्व क्रिकेटर को अपनी पहली पत्नी के खोने के बाद सामान्य जीवन में वापस लाने में सारा की बड़ी भूमिका है।


4. वसीम अकरम और शेरेना थॉम्पसन

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम अपने समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम की पहली शादी 1995 में हुमा मुफ्ती से हुई थी। 15 साल तक एक साथ रहने के बाद बीमारी की वजह से चेन्नई में 2009 में हुमा की मौत हो गई। 2013 में वसीम अकरम को फिर से प्यार हो गया, जब वह क्राउन कैसीनो में एक स्थानीय पोकर टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मेलबर्न गए थे। उस ट्रिप के दौरान उनकी मुलाकात शेनेरा थॉम्पसन से हुई और उसी साल दोनों की इंगेजमेंट हो गई। अगले साल लाहौर में वसीम अकरम और शेरेना थॉम्पसन शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि यह काफी अचरज की बात है कि शेरेना थॉम्पसन पूर्व पाक तेज गेंदबाज वसीम अकरम से 17 साल छोटी हैं।


5. शोएब अख्तर और रुबाब खान

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सबसे तेज फेंकने के लिए दुनिया भर में जाने जाते थे। उनका नाम कई बार विवादों में भी रहा। उन्होंने हमेशा अपने मन की बात कही और अपने साथियों के खिलाफ जाने से भी नहीं कतराते थे। शोएब अख्तर ने 2014 में रुबाब खान के साथ शादी की।


शोएब अख्तर से 18 साल छोटी होने के बावजूद रुबाब ने अख्तर के साथ शादी या 'निकाह' करने का फैसला किया। उनकी शादी की बातचीत तब शुरू हुई जब अख्तर 2013 में सऊदी अरब में हज कर रहे थे। यहीं पर शोएब अख्तरकी रुबाब के पिता से मुलाकात हुई और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News