Twitter Trends 2021: विराट कोहली के इस ट्वीट को किया गया इस साल का सबसे ज्‍यादा पसंद

ट्विटर इंडिया ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि जब विराट कोहली ने अपनी बेटी 'वामिका' के जन्म की घोषणा की, तो वो ट्वीट भारत में 2021 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट था।;

Update: 2021-12-09 11:22 GMT

खेल। गुरुवार को ट्वीटर इंडिया ने साल 2021 (Twitter trends 2021) में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्वीट की घोषणा की। पिछले साल की ही तरह इस साल भी इस मामले में विराट कोहली (Virat kohli) सबसे नंबर वन पर हैं।  दरअसल ट्विवर का कहना है कि बेटी वामिका के जन्म की घोषणा पर जो उन्होंने तस्वीर शेयर की थी वो इस साल की सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले ट्वीट में नंबर वन रहा। इस ट्वीट को  539.1 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि रिट्वीट करने वालों की संख्या 50.4 हजार है। उससे पहले यानी की साल 2020 में भी विराट कोहली का ही ट्वीट सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट था। उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की जानकारी साझा की थी। 

पैट कमिंस का ट्वीट सबसे ज्यादा बार रिट्वीट

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज पैट कमिंस भी इस मामले में पीछे नहीं है। दरअसल जब इसी साल अप्रैल के महीने में कोरोना भारत में पीक पर था तो उस समय पैट कमिंस ने भारत के कोविड रिलीफ फंड में दान देने का निर्णय लिया था। उनका ये ट्वीट साल 2021 का सबसे ज्यादा रीट्वीट पाने वाला पोस्ट बना। 

बता दें कि कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपना बेटी के जन्म की खबर अपने फैंस तक पहुंचाई थी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि हम आपके साथ यह साझा करते हुए रोमांचित हैं कि आज दोपहर हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। हम आप सभी को आपके प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। अनुष्का और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News