U-19 World Cup 2022: अब वर्ल्डकप में भारत की जूनियर टीम ठोकेगी ताल, जानें टीम इंडिया का शेड्यूल

वर्ल्डकप अगले साल 14 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। इस शेड्यूल के तहत भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा की टीम भी शामिल हैं।;

Update: 2021-11-18 10:12 GMT

खेल। क्रिकेट फैंस के लिए अगला साल यानी की 2022 खास होने वाला है। दरअसल अगले साल 2022 में कई बड़े टूर्नामेंट भारत की सीनियर और जूनियर टीमों का जलवा देखने को मिलेगा। बता दें कि आईसीसी ने अंडर-19 वर्ल्डकप (ICC U-19 World Cup) को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।

ग्रुप बी में भारत

वहीं ये वर्ल्डकप अगले साल 14 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। इस शेड्यूल के तहत भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा की टीम भी शामिल हैं। साथ ही भारत का पहला ग्रुप मैच 15 जनवरी को साउथ अफ्रीका से होगा, इसके बाद टीम 19 जनवरी को आयरलैंड और 22 जनवरी को युगांडा से भिड़ना है।

ग्रुप सी और डी में कौन से देश ? 

वहीं वर्ल्डकप का आयोजन त्रिनिदाद एंड टोबैगो, सेंट किट्स और नेविस, ग्याना और एंटीगा और बारबुडा जैसे 4 देश मिलकर कर रहे हैं। साथ ही ग्रुप ए में बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात को रखा गया है। जबकि ग्रुप सी में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिंबाब्वे और पापुआ न्यू गिनी शामिल हैं। ग्रुप डी की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, स्कॉटलैंड के साथ वेस्टइंडीज की टीम होंगी।

फिलहाल 23 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर लीग में अपनी जगह पक्की करेंगी। जबकि बाकी टीमें प्लेट वर्ग में खेलेंगी। 16 टीमों के बीच कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे, पहला सेमीफाइनल 1 फरवरी दूसरा सेमीफाइलन 2 फरवरी और फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है।

Tags:    

Similar News