Video: ट्रैफिक में फंसे सचिन तेंदुलकर और किरण मोरे, टाइम पास के लिए मराठी गाने पर झूमते नजर आए 'क्रिकेट के भगवान'
दरअसल सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है इसमें वो और किरण मोरे गाड़ी के अंदर हैं, जो धीरे-धीरे चल रही है तो वहीं दोनों ने गाड़ी में चल रहे मराठी लोकगीत को गाना शुरु कर दिया।;
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बुधवार को पुणे में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs MI) का आमना सामना होना है। टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) और किरण मोरे (Kiran More) भी इस मैच के लिए पुणे (Pune) पहुंच चुके हैं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर को ट्रैफिक से गुजरना पड़ा, लेकिन वो ट्रैफिक के समय बोर नहीं हुए इसके लिए उन्होंने बहुत ही बेहतरीन इंतेजाम कर रखा था।
दरअसल सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो शेयर किया है इसमें वो और किरण मोरे गाड़ी के अंदर हैं, जो धीरे-धीरे चल रही है तो वहीं दोनों ने गाड़ी में चल रहे मराठी लोकगीत को गाना शुरु कर दिया। इस दौरान दोनों दिग्गज मराठी गाने पर झूमते नजर आए।
साथ ही इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, पुणे जाते समय ट्रैफिक में फंस गए, फिर सोचा इस प्यारे से गाने को सुना जाए। वहीं उन्होंने मराठी लोक गीत का मुखड़ा 'मी डोलकर डोलकर डोलकर दर्याचा राजा… पुण्याला करतोय ये जा…' भी कैप्शन में मेंशन किया है।
मुंबई इंडियंस को जीत की तलाश
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अपने शुरुआती मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस बार वो केकेआर के खिलाफ पहली जीत की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी। जबकि केकेआर का प्रदर्शन बेहतर रहा है।