Viral Video: एम एस धोनी बेच रहे हैं गोलगप्पे, क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य ने किया शुक्रिया
Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी इस समय मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। धोनी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो साथी खिलाडियों को गोलगप्पे खिला रहे हैं।;
Viral Video: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सब क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतिजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक ही नहीं बल्कि दुनिया के कई क्रिकेट प्रेमी चाहते हैं कि धोनी जल्द से जल्द क्रिकेट मैदान पर वापस लोट आएं। महेंद्र सिंह धोनी बेशक क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं लेकिन धोनी की चर्चा अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है।
इस बार एम एस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे महेंद्र सिंह धोनी गोल गप्पे बेचते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेटर पियूष चावला और पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान में क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य आरपी सिंह को गोल गप्पे खिला रहे हैं।
यह वीडियो महेंद्र सिंह धोनी के फैन पेज पर शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि धोनी खुद अपने हाथ से गोल गप्पे बना रहे हैं और आरपी सिंह की प्लेट में रख रहे हैं। इसके बाद हाल ही में सीएसी के सदस्य चुने गए आरपी सिंह महेंद्र सिंह धोनी को शुक्रिया कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
Straight outta Maldives, our rockstar is seen making a couple of pani puris!👨🍳
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) February 4, 2020
Our favorite chat just became even more delectable! 🥰🤤#MahiInMaldives #Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/NFjGcuMT1h
महेंद्र सिंह धोनी
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार और आरपी, चावला संग मालदीव गए थे। महेंद्र सिंह धोनी यहां छुट्टियां मानाने के लिए आया हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्डकप कप 2019 सेमीफाइनल के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 13 में खेलने वाले हैं। खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल प्रदर्शन यह तय करेगा कि वो टी20 वर्ल्डकप 2020 में खेलेंगे या नहीं।