Happy Birthday Virat Kohli : विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है। हालांकि, कोहली अपने जन्मदिन पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
दरअसल, रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच विश्व कप 2023 के लिए मैच खेला जाएगा। ऐसे में विराट कोहली को उम्मीद है कि वह अपना 49वां वनडे शतक जड़कर जन्मदिन को खास बना देंगे। इससे उन्हें सचिन तेंदुलकर के सर्वकालिक रिकॉर्ड के बराबर जाने में मदद मिलेगी। हालांकि, विराट कोहली का ध्यान लगातार आठवीं जीत पर भी रहेगा। पिछले कई मैच में विराट के बल्ले ने भारत ऐतिहासिक को जीत दिलाई है। खबरों की मानें तो बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) ने इस जोरदार मुकाबले और कोहली के जन्मदिन को मनाने के लिए आतिशबाजी और लेजर शो की भी प्लानिंग की है और जश्न के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में एक केक भी भेजेगा।
भारत और साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड (IND vs SA Records in World Cup 2023)
विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक सात मैचों में 545 रन के साथ टॉप बल्लेबाज हैं, उनके बाद विराट कोहली 442 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (402 रन) पांचवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और हेंड्रिक इरास्मस वान डेर डुसेन भी टॉप दस में हैं। अब तक दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेन्सेन ने 16 विकेट लिए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 15 विकेट लिए हैं। गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 14 विकेट भी लिए हैं। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच हमेशा से ही हाई स्कोरिंग रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत के खिलाफ 438 रन का विशाल स्कोर बनाया था। यहां तक कि सबसे कम स्कोर 216 रन का है। जो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2003 में बनाया था।
ये भी पढ़ें- तीन दिन से गैस चैंबर बनी दिल्ली