PHOTOS: किसी ने अपने रिश्तेदार तो किसी ने दोस्त की वाइफ से की शादी
कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ शादी किया है। इतना ही नहीं कुछ क्रिकेटर्स ने तो अपने दोस्त की पत्नी के साथ ही शादी करने का फैसला किया। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन क्रिकेटरों के नाम और उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।;
क्रिकेटर्स की जिंदगी और उनकी लव स्टोरी के बारे में जानने को क्रिकेट फैन्स बैचेन रहते हैं। कुछ क्रिकेटरों की शादी हमेशा सुर्खियों में रही है। दरअसल कुछ ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ शादी किया है। इतना ही नहीं कुछ क्रिकेटर्स ने तो अपने दोस्त की पत्नी के साथ ही शादी करने का फैसला किया। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन क्रिकेटरों के नाम और उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की निजी जीवन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने आरती अहलावत से शादी की है। सहवाग 21 साल के थे, जब उन्होंने आरती को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया और आखिर में 22 अप्रैल 2004 को वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत शादी के बंधन में बंधे। आज उनकी शादी को 15 साल हो गए हैं और दोनों वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं।
लेकिन क्या आपको पता है? आरती और वीरेंद्र वास्तव में एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार हैं। जी हां आपने सही सुना, दरअसल 1980 के दशक के दौरान सहवाग के चचेरे भाई की शादी आरती अहलावत की बुआ (पापा की बहन) से हुई थी। सहवाग और आरती दो लड़के आर्यवीर और वेदांत के माता-पिता हैं। वीरेंद्र सहवाग ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हमारी फैमिली में क्लोज रिश्तेदारी में शादियां नहीं होती। हमारी शादी के लिए भी पेरेंट्स तैयार नहीं थे, थोड़ा वक्त लगा, लेकिन वो शादी के लिए तैयार हो गए। उनके लिए इस शादी को रजामंदी देना काफी कठिन रहा।
2. मुरली विजय और निकिता
भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय हमेशा मैदान पर अपने सराहनीय प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर मुरली विजय की पर्सनल लाइव भी काफी मजेदार रही है। मुरली विजय ने निकिता वंजारा से शादी की है, जिसे अब निकिता विजय के नाम से जाना जाता है। मुरली और निकिता ने साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे। इस समय दोनों अपने वैवाहिक जीवन का खूब आनंद ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निकिता ने मुरली विजय से पहले किससे शादी की थी। जी हां निकिता की यह दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने भारतीय टीम के दूसरे क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी और दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते थे। पहली पत्नी निकिता से तलाक के बाद दिनेश कार्तिक ने भारत की स्टार स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी कर ली।
3. उपुल थरंगा और निलांका थरंगा
श्रीलंकाई क्रिकेटर उपुल थरंगा की शादी निलांका से हुई है। उपुल थरंगा श्रीलंकाई टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं। निलांका इससे पहले किसी और की पत्नी थी। दरअसल उपुल थरंगा की मौजूदा पत्नी निलांका शादी से पहले श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी थीं। दिलशान और निलांका के बच्चे भी हैं। दिलशान और निलांका के बच्चे भी हैं। थरंगा और दिलशान की पत्नी निलांका की बढ़ती नजदीकियों से दिलशान-निलांका के बीच दूरियां आ गईं थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपुल थरंगा दिलशान की वाइफ निलंका से मिलने उनके घर जाते थे, इस बात की खबर दिलशान को लग गई। जिसके बाद दिलशान ने अपनी वाइफ को तलाक दे दिया और उस समय निलंका और दिलशान का एक बेटा भी था। दिलशान का बेटा अब उपुल थरंगा और उनकी वाइफ के साथ ही रहता है। पत्नी की बेवफाई के बाद तिलकरत्ने दिलशान 2008 में अपनी एक दोस्त मंजूला से शादी करने का फैसला किया। दिलशान और उनकी दूसरी पत्नी मंजूला के दो बच्चे भी हैं।
4. शाहिद अफरीदी और नादिया अफरीदी
बूम बूम के नाम से लोकप्रिय पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक सफल ऑलराउंडर रहे हैं। अफरीदी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ भी दिलचस्प रही है। शाहिद अफरीदी ने नादिया से शादी की है, जो उनके मामा की बेटी है। इसका मतलब ये हुआ कि शाहिद अफरीदी ने अपनी ममेरी बहन से शादी की है। शाहिद और नादिया चार खूबसूरत बेटियों के माता-पिता हैं।
शादी के बारे में बात करते हुए शाहिद अफरीदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वे कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे थे, तब जाने से पहले उन्होंने अपने पिता से मजाकिया अंदाज में अपने लिए लड़की ढूंढने को कह दिया। शादी की बात अफरीदी ने मजाक में कही थी, लेकिन उनके पिता ने इसे सच समझ लिया। जब अफरीदी के पिता लौटे तो उन्हें बताया कि मैंने तेरे लिए लड़की ढूंढ ली है। शाहिद की होने वाली वाइफ कोई और नहीं उनके मामा की बेटी नादिया थीं, जिसे वे बचपन से जानते थे।
5. सईद अनवर और लुबना
पाकिस्तान के एक और क्रिकेटर हैं, जो अपनी एक चचेरी बहन के साथ शादी के बंधन में बंधे। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज और एक धीमी गति के बाएं हाथ के गेंदबाज सईद अनवर की गिनती पाकिस्तान के टॉप क्रिकेटरों में होती है।
सईद अनवर मार्च 1996 में लुबना नामक लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधे, जो उनकी कजिन थी। लुबना जो पेशे से डॉक्टर हैं, क्रिकेटर की दूर की चचेरी बहन भी हैं। सईद और लुबना की एक प्यारी बेटी थी, जिसका नाम उन्होंने बिस्माह रखा। लेकिन 2001 में लंबी बीमारी के कारण उनकी बेटी की मृत्यु हो गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App