विराट-रोहित के झगड़े पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा खुलासा, धोनी के साथ लड़ाई पर भी तोड़ी चुप्पी

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच मतभेद की खबरों पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का बड़ा बयान सामने आया है। साथ ही वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपने और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बीच मतभेद की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है।;

Update: 2019-08-30 11:11 GMT

वर्ल्ड कप 2019 के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच मतभेद की खबरें सामने आई। हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान कोहली ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच की लड़ाई की खबरों पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का बड़ा बयान सामने आया है।


वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि इस तरह की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और ऐसी बातें करना मूर्खता से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि विराट और रोहित के बीच किसी तरह का झगड़ा है। साथ ही वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपने और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के बीच मतभेद की खबरों पर भी बयान दिया है।


दरअसल साल 2012 में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच लड़ाई की खबरें आईं थीं। मीडिया में ऐसी खबरें आई थी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में नहीं चाहते हैं। धोनी का मानना था कि इन तीनों सीनियर प्लेयर्स की फील्डिंग कमजोर है। जब सहवाग से उनके और धोनी के बीच लड़ाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे और धोनी के बीच लड़ाई की बातें की जाती थीं, जबकि ऐसा कुछ नहीं था।

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद इन दिनों कमेंट्री में हाथ आजमा रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीँ दूसरी ओर एमएस धोनी हाल में कश्मीर में 15 दिनों की ट्रेनिंग कर लौटे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के लिए गुरुवार को टीम इंडिया अक चयन हुआ, जिसमें धोनी को जगह नहीं मिली। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News