World Cup 2019: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धोनी की कर ली बराबरी
World Cup 2019 IND vs WI: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के 33वें मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।;
World Cup 2019 IND vs WI
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के 33वें मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दरअसल रोहित वनडे में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के मारने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले रोहित के नाम 210 वनडे मैचों में 224 छक्के थे और धोनी के 225 एकदिवसीय छक्कों की संख्या को पार करने के लिए सिर्फ दो और छक्कों की आवश्यकता थी। हालांकि रोहित इस पारी के दौरान महज एक ही छक्का लगा सके। इस समय रोहित के नाम 211 वनडे मैचों में 225 छक्के दर्ज हैं।
World Cup 2019: कोहली बने 'विराट', सचिन और लारा को पीछे छोड़ा
रोहित वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट का नेतृत्व वर्तमान में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कर रहे हैं, जिनके नाम पर 351 छक्के हैं। अफरीदी के बाद वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने अब तक वनडे में 324 छक्के लगाए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने पहले ही सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया। रोहित का धोनी के 355 की तुलना में 358 छक्के (एकदिवसीय, टी20 और टेस्ट सहित) हैं। रोहित इस मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर।
बता दें कि भारतीय उप-कप्तान इस विश्व कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ दो शतकों के साथ वह वर्तमान में विश्व कप 2019 में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने सिर्फ 5 पारियों में 338 रन अपने नाम किए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App