World Cup 2019: क्या रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपने का समय आ गया !

World Cup 2019: बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) में टीम इंडिया की हार के बाद कई प्रशंसकों ने भारतीय टीम में बदलाव की मांग की है।;

Update: 2019-07-13 13:45 GMT

World Cup 2019 

बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) में टीम इंडिया की हार के बाद कई प्रशंसकों ने भारतीय टीम में बदलाव की मांग की है। पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इच्छा व्यक्त की है कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को व्हाइट-बॉल प्रारूपों (वनडे+टी20) में भारत का नेतृत्व करना चाहिए।

वसीम जाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि क्या रोहित शर्मा को व्हाइट बॉल (वनडे+टी20) की कप्तानी सौंपने का समय आ गया है? उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहूंगा कि वह 2023 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करें।ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहने वाले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होना पड़ा।



रोहित शर्मा के पास कप्तानी का अनुभव

बता दें कि रोहित शर्मा ने पहले भी भारत का नेतृत्व किया है और ऐसी संभावना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दौरे में वे एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला में टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत ने 2018 में रोहित की कप्तानी में एशिया कप और निदाहस ट्रॉफी जीता है।

इतना ही नहीं उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 3 आईपीएल खिताब दिलवाया है, जबकि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक बार भी ट्रॉफी नहीं दिला सके हैं। बतातें चलें कि रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 शतकों की मदद से 648 रन बनाए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News