World Cup 2019: अमल-डुप्लेसिस के दम से साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

World Cup 2019 SA vs SL: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) का 35वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (World Cup 2019 Sri Lanka vs South Africa) के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया है।;

Update: 2019-06-28 07:37 GMT

World Cup 2019 SA vs SL Live Score

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) का 35वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (World Cup 2019 Sri Lanka vs South Africa) के बीच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पारी 49.3 ओवरों में 203 रनों पर सिमट गई। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 37.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया है। साउथ अफ्रीका की ओर से हाशिम अमला ने 80 और फाफ डु प्लेसिस ने 96 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 30-30 रन बनाए। 

लाइव अपडेट्स

 साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया है

साउथ अफ्रीका का स्कोर 200 के पार

साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका, क्विंटन डी कॉक 15 रन बनाकर आउट 

साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य है  

लंका की पारी 49.3 ओवरों में 203 रनों पर सिमट गई

श्रीलंका का स्कोर 200 के पार 

श्रीलंका को लगा 5वां झटका, कुसल मेंडिस 21 रन बनाकर आउट 

श्रीलंका को लगा चौथा झटका, एंजेलो मैथ्यूज 11 रन बनाकर आउट 

श्रीलंका का स्कोर 100 के पार, गिरे 3 विकेट

श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, कुसल परेरा 30 रन बनाकर आउट 

श्रीलंका को लगा पहला झटका, दिमुथ करुणारत्ने बिना खाता खोले आउट

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, परेरा-फर्नांडो क्रीज पर 

2019 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। पाकिस्तान के हाथों 49 रन की हार ने उनकी उम्मीदों को धराशायी कर दिया। वहीँ दूसरी ओर लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड पर विजय प्राप्त करने के बाद श्रीलंका का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा।

इस जीत के बाद अब भी श्रीलंका का सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में श्रीलंका अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और उन्हें टॉप फोर में जगह बनाने के लिए शेष तीनों मैच जीतने होंगे।

श्रीलंका की टीम (World Cup 2019 Sri Lanka)

श्रीलंकाई टीम में बदलाव की संभावाना नहीं के बराबर है। दिमुथ करुणारत्ने और कुसल परेरा ने अबतक अच्छी बल्लेबाजी की है, और दोनों ने क्रमश 180 और 161 रन बनाए हैं। चोट के बाद पिछले मैच में अविष्का फर्नांडो काफी टच में दिखे। 30 और 46 के स्कोर के साथ कुसल मेंडिस अपनी लय वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।

सबसे अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज का फॉर्म में वापस आना टीम के लिए अच्छी खबर है। मैथ्यूज ने पिछले मैच में 85 रन बनाए थे। थिसारा परेरा अपने प्रदर्शन से थोड़ा निराश होंगे, लेकिन वह टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य बने हुए हैं। इस अहम मैच में टीम को लसिथ मलिंगा से काफी उम्मीदें होगी।

साउथ अफ्रीका की टीम (World Cup 2019 South Africa)

साउथ अफ्रीका अपने रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा। एडेन मार्कराम का बल्ला अबतक खामोश रहा है, उन्होंने महज 21.20 की औसत से रन बनाए हैं। ऐसे में उनकी जगह जेपी डुमिनी को मौका मिल सकता है। टीम के सबसे बड़े गेंदबाज कगिसो रबाडा का फॉर्म भी टीम के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

हाशिम अमला का स्ट्राइक-रेट 60 से कम है और इससे पता चलता है कि टूर्नामेंट में अबतक उनका प्रदर्शन कैसा रहा है। हालांकि रैसी वैन डेर डूसन ने अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने 54 की औसत से 216 रन बनाए हैं। गेंदबाजी विभाग में इमरान ताहिर ने 10 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग XI (World Cup 2019 Sri Lanka vs South Africa)

साउथ अफ्रीका: हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम/जेपी डुमिनी, रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवाए, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News