World Cup 2019: एमएस धोनी के रन आउट होते ही लगा सदमा, फैन की मौत

World Cup 2019 Semi Final Ind Vs Nz: बुधवार (11 जुलाई) को भारत और न्‍यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आउट होते ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मैच देखते हुए एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।;

Update: 2019-07-11 09:34 GMT

World Cup 2019 Semi Final Dhoni Fan Dies

बुधवार (11 जुलाई) को भारत और न्‍यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आउट होते ही करोड़ों लोगों की उम्मीदें भी टूट गई। इतना ही नहीं धोनी के रन आउट होते ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मैच देखते हुए एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। साइकिल की दुकान चलाने वाले श्रीकांत मैती धोनी के आउट होने के बाद सदमे से नीचे गिर पड़े और बाद में उनकी मौत हो गई।


टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार 33 साल श्रीकांत मैती फोन पर मैच देख रहे थे। उनके पड़ोसी दुकानदारों के मुताबिक जोर से गिरने की आवाज आने पर वे लोग श्रीकांत की मदद के लिए दौड़े। जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह फर्श पर बेहोश पड़े थे। उन्‍हें तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया जहां पर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया।

ऐसे रन आउट हुए धोनी

भारतीय पारी के 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में एमएस धोनी रन आउट हो गए और यहीं भारत की उम्मीदें खत्म हो गई। मार्टिन गप्टिल ने डायरेक्ट थ्रो से धोनी को आउट कर भारत से मैच छीन लिया। आउट होने से पहले धोनी ने शानदार 50 रनों की पारी खेली।

धोनी जबतक क्रीज पर थे तब तक जीत की उम्मीद बंधी थी लेकिन धोनी के आउट होते ही भारतीय पारी महज 221 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 239 रन बनाए थे। भारत को 18 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ ही भारत का तीसरी बार वर्ल्ड कप ख़िताब जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया।      

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News