World Cup 2019 Semi Final : भारत का फाइनल में पहुंचना तय, ये है बड़ी वजह
World Cup 2019 Semi Final: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) का पहला सेमीफाइनल (World Cup 2019 Ist Semi Final) 9 जुलाई को मैनचेस्टर में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी लग रहा है।;
World Cup 2019 Semi Final
विश्व कप 2019 (World Cup 2019) का पहला सेमीफाइनल (World Cup 2019 Ist Semi Final) 9 जुलाई को मैनचेस्टर में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) में पहली बार एक दूसरे का सामना करेगी। दरअसल भारत और न्यूजीलैंड का ग्रुप मैच बर्मिंघम में बारिश की वजह से बिना बॉल फेंके रद्द हो गया था।
7 जीत और एक रद्द मैच की बदौलत पॉइंट्स टेबल में भारत शीर्ष पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रहा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रही। दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी (World Cup 2019 Semi Final)
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी लग रहा है। बड़े मैच में न्यूजीलैंड दवाब को नहीं झेल पाती है। न्यूजीलैंड मंगलवार यानि 9 जुलाई को भारत के खिलाफ विश्व कप में अपना 8वां सेमीफाइनल मैच खेलेगी। इन सात सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को महज एक सेमीफाइनल में जीत मिली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि न्यूजीलैंड को हराकर भारत फ़ाइनल में पहुंच सकता है।
केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड विश्व कप के सेमीफाइनल में पहली बार विराट कोहली की टीम इंडिया का सामना करेगी। दूसरे नंबर की एकदिवसीय टीम भारत के खिलाफ उनका सामना होने से पहले आइए एक नजर डालते हैं न्यूजीलैंड ने अब तक खेले गए 7 सेमीफाइनल में किस तरह का प्रदर्शन किया है
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन (World Cup 2019 Semi Final)
वर्ल्ड कप 1975
पहले विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप 1979
विश्व कप 1979 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया
वर्ल्ड कप 1992
विश्व कप 1992 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप 1999
विश्व कप 1999 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप 2007
विश्व कप 2007 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 81 रनों से हराया
वर्ल्ड कप 2011
विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप 2015
विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को DLS नियम से 4 विकेट से हराया
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App