World Cup 2019 Semi Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वरुण धवन ने इस तरह किया टीम इंडिया को सपोर्ट

World Cup 2019 Semi Final India vs New Zealand: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के पहले सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीम आमने सामने है। दुनिया भर में भारत की जीत की दुआएं मांगी जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने खास अंदाज में टीम इंडिया को सपोर्ट किया है।;

Update: 2019-07-09 12:39 GMT

World Cup 2019 Semi Final India vs New Zealand 

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के पहले सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) में भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीम आमने सामने है। दुनिया भर में भारत की जीत की दुआएं मांगी जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने खास अंदाज में टीम इंडिया को सपोर्ट किया है।

वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D (Street Dancer 3D) के कुछ कलाकारों के साथ इंडिया की टी-शर्ट पहनकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में डांसर धर्मेश, राघव और उनकी टीम के कुछ साथी नजर आ रहे हैं।


View this post on Instagram

Let's go team 🇮🇳 #SD3

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on


फोटो शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा है कि टीम इंडिया आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। इस तस्वीर को अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि वरुण धवन अपनी आने वाली स्ट्रीट डांसर 3D की तैयारी में व्यस्त हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभुदेवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। स्ट्रीट डांसर 3D को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी डांस फिल्म बताया गया है।

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस अहम मैच में भारत की शुरुआत अच्छी रही है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 33 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News