World Cup 2019 Semi Final Live Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग
World Cup 2019 Semi Final IND vs NZ Live Streaming: भारत (Indian Cricket Team) मंगलवार यानि 9 जुलाई को मैनचेस्टर में आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के पहले सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) से भिड़ेगा। आगे जानिए भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच से पहले कुछ अहम जानकारी।;
World Cup 2019 Semi Final Live Streaming
भारत (Indian Cricket Team) मंगलवार यानि 9 जुलाई को मैनचेस्टर में आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के पहले सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) से भिड़ेगा। ट्रेंट ब्रिज में भारत और न्यूजीलैंड का ग्रुप मैच बिना बॉल फेंके बारिश की वजह से रद्द हो गया था। टेबल टॉपर्स भारत न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगा।
टूर्नामेंट के पहले हाफ में अजेय रहने के बाद न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि भारत (Team India) 9 मैचों में 7 जीत के बाद वर्ल्ड कप अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। आगे जानिए भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच से पहले कुछ अहम जानकारी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final)
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का मैच 9 जुलाई 2019 (मंगलवार) को खेला जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा। 2:30 बजे टॉस होगा।
किस टीवी चैनल पर भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 मैच का प्रसारण होगा?
विश्व कप 2019 के सभी मैचों को स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स एचडी और डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके अलावे आप Haribhoomi.Com पर भी लाइव अपडेट देख सकते हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लेथम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App