World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से दी मात
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 का 10वां मुकाबला आज गुरुवार को लखनऊ में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से जीत हासिल कर ली है। पढ़िये तमाम अपडेट्स...;
AUS vs SA LIVE Score: वर्ल्ड कप 2023 में आज गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आज के मैच में दो बदलाव किए। कैमरन ग्रीन के स्थान पर मार्कस स्टोइनिस को टीम में शामिल किया था। वहीं, एलेक्स कैरी की जगह जोश इंग्लिस को मौका दिया गया। यहां देखें मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी...
दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से जीता मैच
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को करारी हार दी है। दक्षिण अफ्रीका ने 134 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
ऑस्ट्रेलिया की हार पक्की
ऑस्ट्रेलिया ने अपने आठ विकेट गवां दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने ये मैच अपने कब्जे में कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया के एक के बाद विकेट गिरे
ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट भी गवां दिया है। ग्लेन मैक्सवेल के बाद स्टोइनिस भी पवेलियन पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर डेविड वार्नर और मिचेल मार्श पवेलियन पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट पर 27 रन है।
क्रीज पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर
साउथ अफ्रीका के 312 रनों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर डेविड वार्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर उतर चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 312 रन का लक्ष्य दिया
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 312 रन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 10 ओवर्स में बेहतरीन बॉलिंग की। एक वक्त लग रहा था कि अफ्रीका 350 रन का स्कोर आसानी से बना लेगा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी बॉलिंग करते हुए रन रेट पर लगाम लगा दिया। क्विंटन डिकॉक ने 106 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। 30 मिनट के ब्रेक के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैदान पर उतरेंगे। अब देखना होगा की ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कैसी होती है।
क्विंटन डी कॉक ने पूरा किया शतक
साउथ अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ा है। उन्होंने 91 गेंदों पर शतक का आंकड़ा छुआ है। क्विंटन डी कॉक ने 8 चौके और 5 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं स्कोर की बात की जाय तो 30 ओवर में 171 रन हैं। अब तक टीम के 2 विकेट गिर गए हैं।
साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका
साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान तेंबा बवूमा का विकेट ले लिया है। क्विंटन डि कॉक और तेंबा बवूमा की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा है। तेंबा बवूमा 35 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं।
बावुमा-डीकॉक की अच्छी शुरुआत
8 ओवर में स्कोर बिना किसी नुकसान के अफ्रीका ने 45 रन बना लिए हैं। डी कॉक 25 रन बनाए तो बावुमा 15 रन पर पहुंच चुके हैं। यानी की कह सकते हैं कि अफ्रीका को अच्छी शुरुआत मिली है।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से प्लेइंग-11
पैट कमिंस (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लैबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से प्लेइंग-11
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वेन डर दुसेन, एडेन मार्करम, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।
ये भी पढ़ें:- Amit Shah vs Sanjay Raut: अमित शाह ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर कही ऐसी बात, भड़क गए संजय राउत