World Cup 2023: युजवेंद्र चहल के लिए बड़ी खुशखबरी, ICC के 'दिल जश्न बोले' में नजर आएंगी धनश्री वर्मा

आईसीसी आगामी विश्व कप 2023 के लिए दिल जश्न बोले' गाना लॉन्च करेगी। इस गाने में धनश्री वर्मा के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। आइए जानते है क्या है पूरा मामला...;

Update: 2023-09-20 05:32 GMT

World Cup 2023: विश्व कप 2023 में भले ही युजवेंद्र चहल भारतीय टीम ने नहीं चुने जाने पर निराश हैं, लेकिन उनसे जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो विश्व कप 2023 के लिए चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को एक विशेष जिम्मेदारी दी गई है। धनश्री वर्मा को आईसीसी विश्व कप के एंथम सॉन्ग में शामिल किया गया है। धनश्री वर्मा अपने डांसिंग स्किल्स के के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। यह खबर कहीं ना कहीं फैंस के साथ-साथ युजवेंद्र चहल को भी राहत देगी। 

'दिल जश्न बोले' में नजर आएंगी धनश्री वर्मा और रणवीर सिंह

आईसीसी आगामी विश्व कप 2023 के लिए 'दिल जश्न बोले' गाना लॉन्च करेगी। इस गाने में धनश्री वर्मा के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। इस गाने का शीर्षक 'दिल जश्न बोले' है। इस गाने को मशहूर संगीतकार प्रीतम ने कंपोज किया है। यह पहली बार नहीं है कि रणवीर किसी क्रिकेट एंथम में नजर आ रहे हैं। लेकिन, धनश्री के लिए भारत के इस महा आयोजन में शामिल होने का पहला मौका है। यह जानकारी आईसीसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर की है। इस पोस्टर में रणवीर नेवी ब्लू शर्ट के साथ मैरून रंग का ब्लेजर और मैचिंग टोपी पहने नजर आ रहे हैं। इसे 20 सितंबर को दोपहर 12 जारी की जाएगी। हालांकि, आईसीसी ने विश्व कप गान में धनश्री की मौजूदगी के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर खूब फेमस है धनश्री वर्मा

सोशल मीडिया से स्टार बनी चहल की पत्नी धनश्री फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। धनश्री के इंस्टाग्राम पर 5.5 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जहां वो चहल के साथ डांस और कॉमेडी के वीडियो फैंस के लिए अपडेट करती रहती हैं। धनश्री एक बेहद अच्छी कोरियोग्राफर हैं। यही वजह है कि यूट्यूब पर उनके वीडियो ने लाखों व्यूज और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

Also Read: World Cup 2023: आज लॉन्च होगी टीम इंडिया की जर्सी, जानें कब, कहां लाइव देख सकेंगे आप  

Tags:    

Similar News