World Cup Final 2019: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले से पहले प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर
World Cup Final 2019 New Zealand vs England: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल (World Cup Final 2019) मुकाबला रविवार यानि 14 जुलाई को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (World Cup Final 2019 New Zealand vs England) के बीच लॉर्ड्स में खेला जाना है। इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले से पहले प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर।;
World Cup Final 2019 New Zealand vs England
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल (World Cup Final 2019) मुकाबला रविवार यानि 14 जुलाई को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (World Cup Final 2019 New Zealand vs England) के बीच लॉर्ड्स में खेला जाना है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अपने पहले विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ेंगे। दोनों टीमों ने लीग चरण के दौरान कई मौकों पर संघर्ष किया हालांकि वह फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले से पहले प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर (World Cup Final 2019 New Zealand vs England)
1. जॉनी बेयरस्टो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पिछली तीन वनडे पारियों में प्रत्येक में शतक बनाया है। कुल मिलाकर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सात वनडे पारियों में 491 की औसत से 491 रन बनाए हैं। अगर बेयरस्टो ब्लैककैप के खिलाफ फाइनल में एक और शतक बनाते हैं, तो वह एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार चार वनडे शतक लगाने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी होंगे।
2. केन विलियमसन ने इस टूर्नामेंट में नौ पारियों में 548 रन बनाए हैं। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल के 547 रन को पीछे छोड़ दिया, जो न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी द्वारा विश्व कप में बनाए गए पिछले सबसे अधिक रन थे। गुप्टिल ने यह रिकॉर्ड 2015 में बनाया था। विलियमसन के 548 रन, एक विश्व कप में एक कप्तान द्वारा संयुक्त रूप से सबसे अधिक है। महेला जयवर्धने ने 2007 में कप्तान के रूप में 548 रन बनाए थे।
3. विश्व कप में 1000 रन पूरे करने के लिए रॉस टेलर (987) और मार्टिन गुप्टिल (976) को क्रमशः 13 और 24 रन की जरूरत है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में केवल स्टीफन फ्लेमिंग (1075) ने विश्व कप में 1000 से अधिक रन बनाए हैं।
4. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों का वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में खराब रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड ने 22 वनडे फाइनल में से केवल पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 24 में से आठ जीते हैं। न्यूजीलैंड को 2015 में खेले गए अपने एकमात्र वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को 1979, 1987 और 1992 तीन वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App