WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया की Cheating का जवाब नहीं दे पाई भारतीय टीम, 209 रन से मिली हार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच के पांचवें दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की चीटिंग का जवाब अपने दमदार प्रदर्शन करने की ठानी, लेकिन हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हरा दिया। भारत के पास दस साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था, लेकिन टीम इंडिया ने यह मौका गंवा दिया है। पढ़िये आज के मैच की तमाम अपडेट्स...;

Update: 2023-06-11 05:11 GMT

WTC Final 2023 5th Day: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पांचवें दिन का खेल दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 280 रन बनाने थे। चौथे दिन भारत की पारी समाप्त होने तक तीन विकेट गिर चुके थे। भारतीय टीम (team india) को आज सात विकेट के दम पर 280 रन बनाने का लक्ष्य (run target to win) हासिल करना था। भारतीय टीम चाहती थी कि तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जिस तरह चीटिंग करके शुभमन गिल को आउट कराया है, अपने दमदार प्रदर्शन कर उसका जवाब देंगे। हालांकि सिलसिलेवार विकेट गिरने से भारतीय टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया 209 रन से विजेता घोषित हुआ। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पांचवें दिन के खेल की तमाम अपडेट्स यहां रहिये...

क्या ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चीटिंग कर दी मात

भारत को WTC फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में शुभमन गिल के विकेट ने तुल पकड़ लिया है। बता दें कि शुभमन गिल को अंपायर ने सिर्फ 18 रन के निजी स्कोर पर आउट करार दिया, जबकि गिल आउट थे ही नहीं। बता दें कि स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया की ओर से आठवें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए, गिल ने कैमरन की पहली गेंद को जैसे ही मारा, गेंद कैमरन ग्रीन के हाथ चला गया। कैमरन ने ड्राइव कर कैच लपका, लेकिन गेंद जमीन में सट गई थी, बावजूद इसके अंपायर ने गिल को आउट करार दे दिया। बड़े-बड़े स्क्रीन पर साफ तौर पर देखा जा रहा था कि गेंद जमीन में सट चुकी है, लेकिन फिर भी गिल को गलत आउट दे दिया गया। इसको लेकर फैंस में काफी नाराजगी देखी गई। अब जब भारत को WTC फाइनल में हार मिली है। ऐसे में शुभमन गिल को गलत आउट दिए जाने के मामले को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, क्योंकि गिल को गलत आउट देने से टीम इंडिया पर प्रेशर में आ गई थी। प्रेशर में एक के बाद एक खिलाड़ी अपना विकेट गंवाते चले गए और अंत में टीम इंडिया को हार मिली।

यहां पढ़ें मैच के पल-पल के अपडेट्स...

  • WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन से इस मैच को जीत लिया है। भारत का आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिरा है।   
  • भारत का 9वां विकेट भी गिर गया है। श्रीकर भरत 23 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं। नाथन लियोन ने अपने ही गेंद पर खुद से कैच कर भरत को आउट कर दिया है।
  • भारत का आठवां विकेट भी गिर गया है। उमेश यादव 12 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को यह झटका 220 रन के स्कोर पर लगा है। 
  • भारत को छठा झटका लग गया है। अजिंक्य रहाणे भी 46 के स्कोर पर ढेर हो गए हैं। अब भारत को जीत के लिए 4 विकेट पर 232 रन बनाने होंगे।
  • भारत ने अपने दूसरे पारी में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अजिंक्य रहाणे और श्रीकर भरत अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं। भारत का स्कोर 201 रन पर 5 विकेट। 
  • भारत को बैक टू बैक झटका लग गया है। विराट कोहली के बाद रविंद्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए हैं। जडेजा शून्य के स्कोर पर चलते बने हैं। भारत का स्कोर 184 रन पर 5 विकेट है। 
  • भारतीय टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। फैंस की उम्मीद विराट कोहली से थी, लेकिन कोहली 49 के निजी स्कोर पर ढेर हो गए हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मैदान पर बैटिंग कर रहे हैं।
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मैदान पर बैटिंग कर रहे हैं।

ऐसे गिरा भारत का विकेट...

10th Wicket: भारत को आखिरी झटका मोहम्मद सिराज के रूप में लगा है। नाथन लियोन ने ही मोहम्मद सिराज का भी विकेट चटकाया और इसी के साथ भारत को हार सौंप दिया। ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से जीत मिली है। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 234 रन ही बना पाई। 

9th Wicket: भारत का 9वां विकेट 224 रन के स्कोर पर गिरा है। श्रीकर भरत ने 41 गेंदों में 23 रन बनाए और नाथन लियोन को विकेट दे बैठे।

8th Wicket: भारत को 8वां झटका उमेश यादव के रूप में लगा है। उमेश यादव का शिकार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने किया है। भारतीय टीम को यह झटका 220 रन के स्कोर पर लगा है। 

7th Wicket: टीम इंडिया ने अपना सातवां विकेट शार्दुल ठाकुर के रूप में खोया है। शार्दुल ठाकुर भी शून्य के स्कोर पर नाथन लियोन के शिकार हो गए। भारत को यह झटका 213 रन के स्कोर पर लगा था।

6th Wicket: टीम इंडिया का छठा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा था। रहाणे ने 108 गेंदों में 46 रन बनाए और विकेट खो दिए। रहाणे को भी स्कॉट बोलैंड ने ही चलता किया। भारत को यह झटका 212 रन के स्कोर पर लगा है।      

5th Wicket: भारत का पांचवा विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में गिरा है। जडेजा शून्य के स्कोर पर ही चलते बने। जडेजा का विकेट स्कॉट बोलैंड ने चटकाया है। भारत को यह झटका भी 179 के ही स्कोर पर लगा। इस विकेट ने भारत की कमर ही तोड़ दी, क्यों कि जडेजा ने पहली पारी में अच्छा खेल दिखाया था।

4th Wicket: भारत का चौथा विकेट 179 रन के स्कोर पर गिरा था। भारतीय फैंस को विराट कोहली से जीत दिलाने की उम्मीद थी, लेकिन विराट अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए और 49 के स्कोर पर आउट हो गए। कोहली स्कॉट बोलैंड के शिकार हो गए हैं, स्टीव स्मिथ ने कोहली का शानदार कैच पकड़ा। इस विकेट के साथ भारत की जीत की उम्मीद भी कम हो गई।

3rd Wicket: भारत को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने पुजारा का शिकार किया है। पुजारा 47 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन को लौट गए हैं। भारत को यह झटका 93 के स्कोर पर लगा।

2nd Wicket: भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा था। रोहित अच्छा खेल दिखा रहे थे, लेकिन आखिरकार 60 गेंद में 43 रन बनाकर ढेर हो गए। भारत को यह झटका 92 के स्कोर पर लगा है। रोहित शर्मा का विकेट नाथन लियोन ने लिया है। 

Ist Wicket: भारत को पहला झटका Shubman Gill के रूप में लगा है। गिल 19 गेंद में 18 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए हैं। भारत को यह झटका कैमरन ग्रीन ने दिया है।

मैच ड्रॉ होने पर कौन बनेगा विजेता

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर शुरुआत से ही बारिश का खतरा मंडरा रहा था। इसी के चलते रिजर्व डे रखा गया था ताकि कोई नतीजा निकल सके। हालांकि मौसम विभाग ने अब अपडेट दिया है कि आज इंग्लैंड में बारिश हो सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं होता है तो विजेता किसे घोषित किया जाएगा। चलिये बताते हैं कि अगर मैच ड्रॉ होता है या खेल पूरा नहीं हो पाता है, तो भी दोनों ही टीमों को विजेता घोषित किया जाएगा।

Also Read: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया था 444 रन का लक्ष्य, पढ़ें चौथे दिन की अपडेट्स 

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने किया खेल की शुरुआत

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन खेल समाप्ति तक 164 रन बना लिए थे। हालांकि भारत के तीन विकेट भी गिर गए थे। विराट कोहली 44 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे भी 20 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी।

Tags:    

Similar News