उज्जैन में यात्री बस और कार में भिड़ंत, 5 लोगों की मौत 3 घायल

उज्जैन जिले के तराना तहसील में शनिवार सुबह सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं 4 घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।;

Update: 2019-06-29 04:54 GMT

उज्जैन जिले के तराना तहसील में शनिवार सुबह सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं 4 घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कायथा आश्रम के पास अजमेर से तराना तहसील आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिका कार पीताम्बरा यात्री बस में जा घुसी। आमने सामने हुई इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। इस जोरदार टक्कर के बाद कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News