Anand Mahindra Video : पानी पर दौड़ता नजर आया घोड़ा, आनंद महिंद्रा ने लोगों को दिया Inspirational Message
आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें घोड़ा पानी के ऊपर दौड़ते नजर आ रहा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही प्रेरणा देने वाला मैसेज भी शेयर किया है।;
Horse Running On Water : क्या आपने कभी किसी इंसान या फिर किसी जानवर को पानी के ऊपर दौड़ते देखा है। यह सुनने के बाद शायद आपमें से बहुत से लोगों का जवाब न ही होगा। हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा पानी पर दौड़ता नजर आ रहा है। वो ठीक उसी तरह दौड़ रहा है, जैसे वो जमीन पर दौड़ रहा हो। वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोग हैरत में पड़ गए हैं कि आखिर कोई ऐसे कैसे कर सकता है।
खास बात है कि इस गजब वीडियो को महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। वो अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन कुछ न कुछ अपने फैंस और फॉलोअर्स के लिए वीडियो या तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कभी इनोवेटिव वीडियो, तो कभी जुगाड़ वाले मजेदार वीडियो। अब एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कर लोगों को मोटिवेशन मिल रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जानवर कैसे पानी के ऊपर दौड़ते दिखाई दे रहा है। इस दौरान बोट पर सवार व्यक्ति उसका वीडियो बनाने लग जाता है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।
वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है कि अगर आपको विश्वास है कि आप चल सकते हैं, तो आप भी पानी पर चल सकते हैं। यह सब दिमाग में होता है। अपने सप्ताह की शुरुआत खुद पर और अपनी आकांक्षाओं पर विश्वास करके करें। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, बहुत से लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा है कि कितने सफाई से काम किया है, वाह।