धमतरी में हादसे का शिकार हो गई बस, 12 घायल
मंगलवार सुबह धमतरी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;
मंगलवार सुबह धमतरी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बैलाडीला से दुर्ग जा रही बस गागरा पुल के पास बेकाबू होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। बस की रफ्तार तेज होने के कारण चालक को संभालने का मौका ही नहीं मिला। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 घायल हो गए। सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App