IED Blast की चपेट में आए जवान शहीद के शव को नाव से एम्बुलेंस में पहुँचाया

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया। जवान मंगलवार रात पुसपाल कैम्प से ​सर्चिंग पर निकले थे जवान बुधवार सुबह जब कैम्प वापस लौट रहे थे तब घटना हुई। शहीद जवान का नाम रौशन कुमार बताया जा रहा है।;

Update: 2019-07-31 06:39 GMT

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया। जवान मंगलवार रात पुसपाल कैम्प से ​सर्चिंग पर निकले थे जवान बुधवार सुबह जब कैम्प वापस लौट रहे थे तब घटना हुई। शहीद जवान का नाम रौशन कुमार बताया जा रहा है। बस्तर एसपी दीपक झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, आज सुबह जब CRPF 195 बटालियन के जवान पुसपाल कैम्प से सर्चिंग कर लौट रह थे तब हादसा हुआ। नक्सलियों ने कैम्प से महज 700 ​मीटर की दूरी पर प्रेशर बम लगा लगा रखा था। सर्चिंग से लौट रहे CRPF के जवान रौशन कुमार का पैर पड़ गया और ब्लास्ट में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ब्‍लास्‍ट की चपेट में CRPF के 4 जवान आए थे। CRPF का गश्‍ती दल देर रात 11:45 बजे तलाशी अभियान पर निकला था और सुबह सवा छह बजे वापस लौट रहा था, जब यह धमाका हुआ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News