Lok Sabha Elections 2019 : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा, इन जगहों पर करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को खंडवा आएंगे। वे यहां स्टेडियम ग्राउंड पर शाम 4 बजे आयोजित लक्ष्य रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा के लिए पाइप का 8 फीट ऊंचा 20 बाय 40 का मंच बनाया गया है। मंच के पीछे राहुल 200 नेताओं, कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों से भी मुलाकात करेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए एसपीजी के निर्देश पर 50 फीट की डी बनाई गई है। मंच से सामने और दोनों तरफ लगभग 100 फीट की दूरी तक पानी का पाउच नहीं बांटे जाएंगे। कांग्रेस ने खंडवा से अरुण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की तरफ से नंदकुमार सिंह मैदान में है। 2014 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी भी खंडवा में सभा कर चुके हैं। रविवार को उन्होंने खंडवा में सभा को संबोधित किए और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।;

Update: 2019-05-14 05:46 GMT

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को खंडवा आएंगे। वे यहां स्टेडियम ग्राउंड पर शाम 4 बजे आयोजित लक्ष्य रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा के लिए पाइप का 8 फीट ऊंचा 20 बाय 40 का मंच बनाया गया है। मंच के पीछे राहुल 200 नेताओं, कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों से भी मुलाकात करेंगे।

उनकी सुरक्षा के लिए एसपीजी के निर्देश पर 50 फीट की डी बनाई गई है। मंच से सामने और दोनों तरफ लगभग 100 फीट की दूरी तक पानी का पाउच नहीं बांटे जाएंगे। कांग्रेस ने खंडवा से अरुण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी की तरफ से नंदकुमार सिंह मैदान में है। 2014 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी भी खंडवा में सभा कर चुके हैं। रविवार को उन्होंने खंडवा में सभा को संबोधित किए और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News